Bihar Politics: 12 घंटे में दूसरी बार सीएम नीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट चौधरी, नई सरकार के गठन को लेकर अचानक बढ़ी हलचल

Bihar Politics: 12 घंटे में दूसरी बार सीएम नीतीश से मिलने पह

Bihar Politics: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। राजधानी पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हलचल बढ़ गई है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंचे हैं। बता दें कि 12 घंटे में दूसरी बार सम्राट चौधरी सीएम आवास पहुंचे हैं। शनिवार को देर शाम भी सीएम नीतीश और सम्राट चौधरी में मुलाकात हुई थी। वहीं सुबह सुबह सम्राट एक बार फिर सीएम आवास पहुंच गए हैं।  

नीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट 

सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच नई सरकार के गठन और मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अहम बातचीत हो रही है। इस मुलाकात को मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम के बीच काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल, इससे पहले दिल्ली में बीजेपी नेतृत्व के बीच मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर बैठक हो चुकी है।

दिल्ली में बैठक के बाद अहम मुलाकात 

इस बैठक में अमित शाह, विनोद तावड़े और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मंथन किया था। दिल्ली में हुई इस बैठक के बाद सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार की यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है, जिससे बिहार में नई सरकार के स्वरूप और नेतृत्व को लेकर तस्वीर जल्द साफ हो सकती है।