Bihar Politics: सम्राट चौधरी का CM बनना लगभग तय! औपचारिक घोषणा बाकी, सियासी हलचल बढ़ी
Bihar Politics: बिहार की राजनीति नए मोड़ पर आ गई है। करीब दो दशकों के बाद सीएम नीतीश के हाथों से सत्ता अब बीजेपी के पास आ रही है। पहली बार राज्य में बीजेपी के सीएम बनेंगे।
Bihar Politics: बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद अहम है। करीब दो दशकों तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार आज अपने पद से इस्तीफा देंगे, जिसके बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा। सुबह से ही हलचल तेज है। इसी बीच जानकारी सामने आ रही है सम्राट चौधरी का सीएम बनाने लगभग तय है। सम्राट चौधरी बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। सूत्रों की मानें तो अब केबल औपचारिक घोषणा ही बाकी है।
सियासी हलचल तेज
दूसरी ओर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रयी मंत्री सह पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान भी पटना पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में दोनों बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे। वहीं जानकारी सामने आ रही है कि जदयू के विधायक दल की बैठक भी रद्द हो गई है। एक ओर जहां बीजेपी के कार्यालय में चहल-पहल तेज है तो वहीं जदयू कार्यालय के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है। बीजेपी कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया हुआ है। जानकारी अनुसार बीजेपी दफ्तर में मीडिया कर्मियों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है।
3 बजे बीजेपी की बैठक
मंगलवार को भाजपा विधायक दल की भी बैठक होनी है। जिसको लेकर तैयारी तेज है। जानकारी अनुसार यह बैठक दोपहर 3 बजे अटल सभागार में होगी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि मंत्री एवं बिहार बीजेपी के पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान करेंगे। इस बैठक को नए मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया से जोड़कर देखा जा रहा है, इसलिए इसका महत्व काफी बढ़ गया है।
पीएम के आने की संभावना
बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बिहार आ सकते हैं। पीएम मोदी के आने की संभावनाओं के बीच सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पीएम मोदी पटना में रात्रि विश्राम कर सकते हैं और साथ ही बुधवार को नए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हो सकते हैं। बता दें कि, सीएम नीतीश आज दोपहर 3 बजे अपने पद से इस्तीफा देंगे। वहीं शाम तक प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। कल नई सरकार का शपथ ग्रहण लोक भवन में होगा।