Bihar Politics : 'मरवा देगा सम्राट चौधरी हमको, मत बोलवाइए'--जदयू के पूर्व विधायक गोपाल मंडल ने फिर दिया विवादित बयान

Bihar Politics :

Bihar Politics : 'मरवा देगा सम्राट चौधरी हमको, मत बोलवाइए'--

PATNA : जदयू के पूर्व विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर अपने बयानों से राजनीतिक हलकों में सनसनी फैला दी है। मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान जब उनसे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्य की राजनीति से जुड़ा सवाल पूछा गया, तो उन्होंने मजाकिया और तंज भरे लहजे में कहा कि वह सरकार के खिलाफ कुछ नहीं बोलेंगे। उन्होंने दावा किया कि जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है, उसे मरवा दिया जाता है।

सम्राट चौधरी और डर का जिक्र

पत्रकारों द्वारा सम्राट चौधरी को लेकर पूछे गए सवालों पर गोपाल मंडल ने चुटकी लेते हुए कहा कि वे ऐसा कुछ नहीं बोलेंगे जिससे उनकी जान पर बनाए। उन्होंने कहा, "मरवा देगा सम्राट चौधरी हमको, मत बोलवाइए।" जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या बिहार में ऐसी स्थिति है, तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को मार दिया जाता है और बिहार में अभी ऐसा ही माहौल है।

प्रशांत किशोर की जीत पर प्रतिक्रिया

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम और प्रशांत किशोर के प्रभाव पर बात करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि लोगों ने प्रशांत किशोर को इसलिए वोट दिया क्योंकि उनके पास कोई अन्य विकल्प नहीं था। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर पढ़े-लिखे और मुखर वक्ता हैं तथा छात्र आंदोलनों के प्रभाव का उन्हें लाभ मिला। उन्होंने तर्क दिया कि बुद्धिजीवियों और आम लोगों ने विकल्प के अभाव में जन सुराज को चुना, न कि केवल प्रभाव के कारण।

तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार पर विचार

पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के रुख पर टिप्पणी करते हुए गोपाल मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार के चेहरे पर लोगों ने वोट दिया था। उन्होंने तेजस्वी यादव का जिक्र करते हुए कहा कि जब पूर्व मुख्यमंत्रियों के सुरक्षा गार्ड हटाए गए और सरकारी आवास खाली कराए गए, तो तेजस्वी को इसका कड़ा विरोध कर 'भूचाल' ला देना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। 

खुद को बताया 'फाइटर', मीडिया से बनाई दूरी

बातचीत के अंत में पूर्व विधायक ने कहा कि वे किसी से नहीं डरते और खुद को एक 'फाइटर' नेता मानते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी तक सरकार के खिलाफ सीधे तौर पर कुछ नहीं बोला है। इसके बाद जब पत्रकारों ने उनसे आगे भी सवाल पूछना जारी रखा, तो वे "अब हमारा पीछा छोड़िए" कहते हुए मीडियाकर्मियों के बीच से निकल गए।