विजय सिन्हा के विभाग के प्रधान सचिव रहे वरिष्ठ IAS सीके अनिल का तबादला, सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन

IAS transfer in Bihar
IAS transfer in Bihar- फोटो : news4nation

Bihar Government :  बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को नई जिम्मेदारी सौंपी है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, सीके अनिल कुमार (भा.प्र.से. 1991), जो वर्तमान में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत थे, उन्हें स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक बिहार राज्य योजना पर्षद, पटना में सदस्य के पद पर पदस्थापित किया गया है।


सरकार के इस निर्णय के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की जिम्मेदारी में भी बदलाव किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक, जय सिंह (भा.प्र.से. 2007), जो वर्तमान में सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार में वित्त विभाग में भी कार्यरत हैं, वे तत्काल प्रभाव से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का संपूर्ण प्रभार संभालेंगे। यह आदेश बिहार के राज्यपाल के निर्देश पर जारी किया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।