Bihar BJP March: पटना में BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा, CM सम्राट चौधरी ने संभाली कमान
Bihar BJP March: बिहार की राजधानी पटना में भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली जा रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं। ...
Bihar BJP March: बिहार की राजधानी पटना में भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली जा रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं। यात्रा में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। कारगिल चौक से शुरू हुई पदयात्रा गांधी मैदान तक निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए और पार्टी के झंडे लेकर मार्च किया।
कारगिल चौक पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता
पदयात्रा के लिए कारगिल चौक पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं का जुटान होने लगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, रामकृपाल यादव, दिलीप जायसवाल, संजय सरावगी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।हालांकि, पदयात्रा में शामिल होने पहुंचीं कुछ महिलाओं ने बताया कि वे घूमने के लिए आई हैं। ऐसे में कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों के शामिल होने के उद्देश्य को एक जैसा नहीं माना जा सकता।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और EVM पर साधा निशाना
पदयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को कई राज्यों में चुनावी सफलता नहीं मिल रही है और वह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर दोष मढ़ रही है।उन्होंने कहा कि EVM से चुनाव कराने की पहल राजीव गांधी के कार्यकाल में हुई थी। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी को बताना चाहिए कि वह किस तरह चुनाव जीतना चाहती है, क्योंकि उसके मुताबिक वह न EVM से जीत पा रही है और न ही बैलेट पेपर से।
सोशल मीडिया पर भी मुख्यमंत्री ने रखी बात
सम्राट चौधरी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि अब सरकार सोशल मीडिया पर लिखी गई बातों पर भी कार्रवाई करती है। उन्होंने फेसबुक पर लिखी गई सामग्री का उदाहरण देते हुए सरकार की कार्रवाई का उल्लेख किया।
लोकतंत्र के मुद्दे पर सियासी संदेश
भाजपा की इस पदयात्रा को पार्टी के अभियान और राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। कारगिल चौक से गांधी मैदान तक निकले मार्च में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निकली इस पदयात्रा के जरिए भाजपा ने लोकतंत्र और राजनीतिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को उठाया।