बिहार विधान परिषद में सुरक्षा प्रहरी भर्ती परीक्षा को लेकर निर्देश जारी,समय से पहले पहुंचना जरूरी, ये सख्त निर्देश लागू

Bihar Government Job:बिहार विधान परिषद में सुरक्षा प्रहरी पदों पर बहाली के लिए बहुप्रतीक्षित दक्षता परीक्षा (आरएफआईडी आधारित दौड़) 28 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है।...

Security Guard Exam Strict Rules Early Arrival Mandatory
सुरक्षा प्रहरी भर्ती परीक्षा - फोटो : Hiresh Kumar

Bihar Government Job: बिहार में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बिहार विधान परिषद में सुरक्षा प्रहरी पदों पर बहाली के लिए बहुप्रतीक्षित दक्षता परीक्षा (आरएफआईडी आधारित दौड़) 21 अप्रैल से शुरू होकर 28 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है। इस अहम इम्तिहान को लेकर प्रशासन ने मुकम्मल इंतज़ाम कर लिए हैं और उम्मीदवारों के लिए सख्त हिदायतें भी जारी कर दी गई हैं।

यह फिजिकल टेस्ट बिहार वेटनरी कॉलेज मैदान में आयोजित होगा, जहां हर अभ्यर्थी को तय समय से कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य किया गया है। ताकि एंट्री और जांच प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के पूरी हो सके। देर से पहुंचने वालों के लिए साफ चेतावनी है नो एंट्री!

परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड सबसे अहम दस्तावेज़ है। इसके साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी भी जरूरी होगा। बिना इन दस्तावेजों के परीक्षा केंद्र में दाखिला नहीं मिलेगा। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड कर सकते हैं डाक के जरिए कोई प्रवेश-पत्र नहीं भेजा जाएगा।

सुरक्षा के लिहाज से भी कड़े नियम लागू किए गए हैं। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, बैग या किताबें पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। हर उम्मीदवार को सख्त तलाशी प्रक्रिया से गुजरना होगा। नियमों का उल्लंघन करने या अनुशासनहीनता दिखाने पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 2023 में शुरू की गई थी और अब शारीरिक दक्षता परीक्षा के जरिए चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने साथ दौड़ के लिए जरूरी जूते और उपयुक्त परिधान खुद लेकर आएं।

याद रखें, यह सिर्फ एक दौड़ नहीं बल्कि आपके सरकारी नौकरी के सपने की पहली सीढ़ी है जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है!