Political news - कांग्रेस में शामिल सुरेश मुखिया बिंद का वीआईपी ने झाड़ा पल्ला, कहा - कभी नहीं रहा पार्टी से कोई संबंध

Political news - कांग्रेस में शामिल हुए निषाद समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश मुखिया के वीआईपी से कोई संबंध नहीं है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने इसका खंडन करते हुए कहा कि वह मीडिया में रहने के लिए वीआईपी के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Political news - कांग्रेस में शामिल सुरेश मुखिया बिंद का वीआ

Patna -  विकासशील इंसान पार्टी के प्रवक्ता देव ज्योति ने आज कांग्रेस में शामिल सुरेश मुखिया बिंद को लेकर साफ किया है कि उनका हमारी पार्टी वीआईपी से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस सुरेश मुखिया बिंद को वीआईपी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बताया जा रहा है, उसका वीआईपी से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि बिंद 2020 में जनवादी पार्टी सोशलिस्ट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था, वीआईपी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है।

मीडिया में आने के लिए किया वीआईपी के नाम का प्रयोग

उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि संभवतः सुरेश मुखिया बिंद चर्चा में बने रहने के लिए वीआईपी के नाम का प्रयोग किया हो। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे लोगों से पार्टी का इस्तेमाल नहीं करने की बात कही है।

बता दें कि आज निषाद समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुकेश सहनी वीआईपी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे सुरेश मुखिया बिंद अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने उन्हें पलायन रोको नौकरी दो यात्रा के मंच पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट , NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार आदि नेताओं की उपस्थिति में सदस्यता दिलवाई।

Nsmch