Bihar Governor oath:बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन आज लेंगे शपथ, 43वें राज्यपाल होंगे पूर्व सैन्य अधिकारी और सेना के रणनीतिकार
पूर्व सैन्य अधिकारी और रणनीतिक मामलों के जानकार सैयद अता हसनैन आज पटना में बिहार के नए राज्यपाल के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। ...
Bihar Governor oath: बिहार की सियासत में आज एक नया और अहम अध्याय जुड़ने जा रहा है। पूर्व सैन्य अधिकारी और रणनीतिक मामलों के जानकार सैयद अता हसनैन आज पटना में बिहार के नए राज्यपाल के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। राजधानी के लोक भवन में सुबह 10 बजे होने वाला यह शपथ ग्रहण समारोह राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में खासा अहम माना जा रहा है।
इस समारोह में नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, विधान परिषद के उप मुख्यमंत्री अवधेश नारायण सिंह समेत राज्य विधानसभा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के. विनोद चंद्रन उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
आजादी के बाद सैयद अता हसनैन बिहार के 43वें राज्यपाल बनेंगे। गुरुवार को ही उनका पटना आगमन हो चुका है और राजभवन में उनकी ताजपोशी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राजनीतिक हलकों में इस नियुक्ति को सिर्फ संवैधानिक बदलाव नहीं, बल्कि एक रणनीतिक संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है।
करीब चार दशक तक भारतीय सेना में सेवा दे चुके सैयद अता हसनैन अपनी मजबूत रणनीतिक सोच और नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं। अपने लंबे सैन्य करियर में उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं, खासकर जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील इलाकों में। सुरक्षा, कूटनीति और सामाजिक समन्वय को साथ लेकर चलने की उनकी कार्यशैली ने उन्हें अलग पहचान दिलाई।
उनके नेतृत्व में सेना ने कई सामाजिक पहल भी शुरू की थीं। युवाओं को शिक्षा, खेल और रोजगार से जोड़ने के लिए कई कार्यक्रम चलाए गए, जिससे कश्मीर के नौजवानों को मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश हुई। यही वजह है कि उन्हें सिर्फ सैन्य अधिकारी ही नहीं, बल्कि एक रणनीतिक विचारक के रूप में भी देखा जाता है।
सेना से सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका सार्वजनिक जीवन सक्रिय रहा। उन्हें राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का सदस्य बनाया गया, जहां उन्होंने आपदा प्रबंधन और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों में योगदान दिया।