तेज प्रताप यादव की आमलोगों से अपील : मेरा पूर्व निजी सहायक का दावा करने वाले फरार मोतीलाल राय के झांसे में न आएं, देखते ही पुलिस को दें सूचना

लालू प्रसाद के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने समर्थकों, शुभचिंतकों और आम जनता के लिए एक जन-अपील जारी की है। जिसमे उन्होंने अपने पूर्व निजी सहायक होने का दावा करने वाले मोतीलाल राय सतर्क रहने की अपील की है.....

तेज प्रताप यादव की आमलोगों से अपील : मेरा पूर्व निजी सहायक क
तेज प्रताप यादव की आमलोगों से अपील - फोटो : देवांशु प्रभात

Patna : जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपने समर्थकों, शुभचिंतकों और आम जनता के लिए एक जन-अपील जारी की है। इसमें उन्होंने अपने पूर्व निजी सहायक होने का दावा करने वाले मोतीलाल राय और उसके सहयोगियों के बहकावे में न आने और सतर्क रहने की अपील की है।


गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, साथी संदीप के साथ फरार चल रहा है आरोपी

तेज प्रताप यादव ने कहा है कि मोतीलाल राय पर चोरी एवं अन्य संगीन मामलों में पुलिस प्राथमिकी (FIR) दर्ज है और वह वर्तमान में पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा है। ताज़ा सूचनाओं के अनुसार, आरोपी मोतीलाल राय अपने साथी संदीप (निवासी- हरियाणा) और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर एक बार फिर से भ्रामक गतिविधियों में सक्रिय होने का प्रयास कर रहा है।


वित्तीय व राजनीतिक लेन-देन न करने की सलाह, संगठन की कमिटी भंग

तेज प्रताप यादव ने अपील करते हुए कहा है कि मोतीलाल राय, संदीप या उनके किसी भी सहयोगी के झूठे दावों और प्रलोभनों में बिल्कुल न आएँ। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में 'जनशक्ति जनता दल' की कमिटी को भंग किया गया है, इसलिए इनके साथ किसी भी प्रकार का आर्थिक, राजनीतिक या व्यक्तिगत लेन-देन न करें।


दिखते ही पुलिस को दें सूचना, कानून कर रहा है अपना काम

सार्वजनिक बयान में कहा गया है कि यदि मोतीलाल राय या उसका कोई सहयोगी किसी भी स्थान पर देखा जाता है या संपर्क करने की कोशिश करता है, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या संबंधित अधिकारियों को दें। पुलिस प्रशासन अपना काम कर रहा है और जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।


अफवाहों से दूर रहने और सतर्क रहने की हिदायत

तेज प्रताप यादव ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह के फर्जी दावों या अफवाहों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि फर्जी दावों के जरिए आम लोगों और समर्थकों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है, जिससे सभी को सावधान और सतर्क रहने की आवश्यकता है।



देवांशु प्रभात की रिपोर्ट