Bihar Politics: 'मुख्यमंत्री के बराबर होता है केंद्रीय मंत्री', तेजस्वी के खास सांसद ने चिराग पासवान को दी नसीहत, नकारा लोग करते हैं ये काम
Bihar Politics: मुख्यमंत्री के बराबर होता है केंद्रीय मंत्री ये कहना है तेजस्वी यादव के खास सांसद का...तेजस्वी के खास सांसद ने चिराग पासवान को जमकर सुनाया है...और साथ में नसीहत भी दे दी है।

Bihar Politics: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं लगातार बढ़ रही अपराधिक घटनाओं को लेकर अब बिहार सरकार में शामिल दल भी सवाल खड़ा करने लगे हैं। लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इन दिनों अपराध के मामले में अपनी ही सरकार से सवाल कर रहे हैं। चिराग का कहना है कि बिहार में अपराधिक घटनाएं चिंता की विषय बन गई है। अपराधियों का मनोबल आसमान में है और पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली समझ से परे है। वहीं अब चिराग के इस बयान पर राजद ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
तेजस्वी के सासंद की नसीहत
दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खास सांसद संजय यादव ने चिराग पासावन को बड़ी नसीहत दे दी है। उन्होंने चिराग पासवान के क्राइम पर उठाए गए सवालों पर सवाल खड़ा कर दिया है और साफ शब्दों में कहा है कि चिराग सीएम से मिलने का समय लें और उनसे डायरेक्ट बात करें। संजय यादव ने कहा कि चिराग पासावन सोशल मीडिया से क्यों बात करते हैं। चिराग पासवान को तो इन मुद्दों पर तुरंत एक्शन लेना चाहिए। चिराग को ना सिर्फ सीएम नीतीश से बल्कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से भी बात कर उनको बिहार में घट रहे घटनाओं की जानकारी देनी चाहिए।
मुख्यमंत्री के बराबर होता है केंद्रीय मंत्री
संजय यादव ने चिराग पासवान पर सवाल उठाते हुए कहा कि, केंद्र सरकार में मंत्री है, केंद्रीय मंत्री मुख्यमंत्री के बराबर होता है। उनके पास इतने सारे विकल्प हैं तो वो सोशल मीडिया का सहारा क्यों ले रहे हैं? चिराग सोशल मीडिया और मीडिया के जरिए सवाल क्यों पूछ रहे हैं। उन्होंने कहा कि, उनको तो सीएम नीतीश से मिलना चाहिए और घटनाओं की जानकारी देना चाहिए और अगर सीएम से क्राइम कंट्रोल नहीं हो रहा है तो बोले कि सीएम इस्तीफा दे दें। किसी दूसरे को बनाएं, या हमको जिम्मेदारी दें, या फिर चिराग पासावान के पास आइडिया है तो वो सीएम को बताएं कि कैसे अपराध पर कंट्रोल किया जा सकता है।
नकारा और नाकाबिल होते हैं ऐसे लोग
उन्होंने आगे कहा कि, चिराग भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री हैं तो वो बात करें पीएम मोदी से देश के गृह मंत्री से..लोकसभा में सांसद हैं...एनडीए सरकार में शामिल हैं...वो सोशल मीडिया से क्यों बात कर रहे हैं? वहीं डिप्टी सीएम के द्वारा भी उठाए जाए सवालों को लेकर उन्होंने कहा कि, जो नकारा और नाकाबिल लोग होते हैं। जिनमें सूझ-बूझ की कमी होती है वहीं लोग सवाल उठाते हैं। प्रदेश में अपराध होता है तो सरकार केवल बहाने ढूंढती है। राज्य में अपराध एक समस्या बन गई है लेकिन सरकार उसको स्वीकार ही नहीं कर रही है तो उसका समाधान कैसे करेगी। सरकार मान ही नहीं रही है कि उसके राज्य में अपराध हो रहे हैं तो कार्रवाई क्या ही होगी?
चिराग ने उठाया था सवाल
बीते दिन चिराग पासवान ने सोशल मीडिया पर ट्विट कर अपनी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा था कि,"बिहार में कानून व्यवस्था आज एक गंभीर चिंता का विषय बन गई है। प्रतिदिन हत्याएं हो रही है , अपराधियों का मनोबल आसमान पर है। पुलिस - प्रशासन की कार्यशैली समझ से परे है। आज पटना के रिहायशी इलाके में स्थित पारस अस्पताल के अंदर घुसकर अपराधियों द्वारा सरेआम गोलीबारी की घटना इस बात का प्रमाण है कि अपराधी अब कानून और प्रशासन को सीधी चुनौती दे रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बढ़ते अपराधिक मामले चिंताजनक है। उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ठोस और कड़े कदम उठाएगी"।
पटना से रंजन की रिपोर्ट