Bihar Budget 2026: सदन में शायर बने तेजस्वी, नीतीश सरकार को बताया 'जंगलराज मानने वाले जानवर', बिहार पुलिस को भी घेरा

Bihar Budget 2026: सदन में तेजस्वी यादव शायर बन गए हैं। तेजस्वी शायरी बोलकर एक के बाद एक नीतीश सरकार पर हमला बोल रहे हैं। साथ ही तेजस्वी ने नीतीश सरकार को जंगलराज मामने वाला जानवर करार दिया है।

तेजस्वी यादव
सदन में शायर बने तेजस्वी - फोटो : News4nation

Bihar Budget 2026:  बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को जमकर लताड़ा है। तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। पैर में चोट होने के कारण विधानसभा अध्यक्ष से अनुमति लेकर तेजस्वी बैठकर भाषण को पढ़ रहे हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव ने शायरी बोलकर हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि, हम अपने सत्ता पक्ष के साथियों से कहना चाहते हैं कि आइना जब भी उठाया करो, पहले खुद देखा करो फिर दिखाया करो। वहीं राजद काल को जंगलराज कहने वालों पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि ये जंगलराज को बनाने वाले जानवर हैं। 

कोल्ड स्टोरेज बनी सरकार 

तेजस्वी ने आगे कहा कि थाना खामोश है, प्रशासन बेहोश है और सरकार पूरी तरह मदहोश है। जनता में इस सरकार के लिए अफसोस और आक्रोश है। बिहार सरकार कोल्ड स्टोरेज बन गई है। हर मामले को ठंडा करने में जुटी हुई है। तेजस्वी नीट छात्रा हत्याकांड मामले में सरकार को घेर रहे हैं। तेजस्वी बिहार सरकार पर कई बड़े आरोप भी लगा रहे हैं। 

सत्ता से पूछा सवाल 

तेजस्वी ने सत्ता पक्ष से सवाल करते हुए कहा कि, अगर बिहार विकास कर ही रहा है तो सत्ता पक्ष के लोग बताएं कि बिहार को लेकर कोई एक बात बताइए जिसमें बिहार नंबर वन है। बिहार किन मामलों में बाकी राज्यों से बेहतर है, बिहार सबसे ज्यादा गरीब है, सबसे ज्यादा बेरोजगारी है, शिक्षा के मामले में फिसड्डी है, स्वास्थ्य के मामले में फिसड्डी है, सब लोग तबाह हो चुके हैं, भ्रष्टाचार में अव्वल है। अपराधियों का बोलबाला है, प्रति व्यक्ति आय कम है, निवेश में कम है, किसान ठगा हुआ महसूस हो रहा। गरीबों से वोट लेकर उनका ही घर उजारा जा रहा है। बिहार अगर अलग देश होता तो दुनिया में सबसे गरीब होता। अभी जो भी देश सबसे गरीब है बिहार उनसे भी गरीब होता।   

शायर बने तेजस्वी 

तेजस्वी ने एक और शायरी बोलते हुए कहा कि, मंजूर नहीं था भाजपाइयों के शर्तों पर सुल्तान बनना, क्योंकि हम अपना जमींर और विचार नहीं बेचते भले ही फकीर बन जाए। अभी कुछ भी बोलिए कहिए कराइए, अभी आपका समय है हमारा दौर आएगा। सही वक्त पर करवा देंगे हदों का एहसास कुछ तलाब खुद को समुंदर समझ बैठे हैं। उन्होंने कहा कि, 1960 में जहां बिहार था आज 2026 में भी बिहार वहीं खड़ा है। उन्होंने कहा कि हम सीएम के साथ हैं आप विशेष राज्य के दर्जा का मांग कीजिए हम आपको साथ हैं।   

पटना से रंजन की रिपोर्ट