Rajya Sabha Elections: कांग्रेस विधायक के साथ वोट देने पहुंचे तेजस्वी यादव, राज्यसभा चुनाव में जीत का किया बड़ा दावा
Rajya Sabha Elections: राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव विधानसभा पहुंचे हैं। कांग्रेस विधायक के साथ तेजस्वी पहुंचे। जहां कांग्रेस विधायक ने महागठबंधन के जीत का दावा किया।
Rajya Sabha Elections: बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए जारी मतदान के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार सुबह कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन के साथ विधानसभा पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तेजस्वी यादव के साथ कांग्रेस विधायक भी मौजूद थे, जिन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी के 2 विधायक पहुंच गए हैं और बाकी के विधायक भी आ रहे हैं।
महागठबंधन की जीत पक्की
सभी एकजुट हैं और महागठबंधन की जीत पक्की है। बता दें कि बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए सोमवार को मतदान हो रहा है। विधानसभा के सभी 243 विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं और शाम को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। बिहार के 5 सीटों के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं।
एनडीए बनाम महागठबंधन
कांग्रेस विधायक ने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक एक साथ हैं बुजुर्ग होने के कारण 2 विधायक नहीं आए थे। आज दोनों वोट देने आएंगे। वहीं जब कांग्रेस विधायक से पूछा गया कि आपके विधायक एनडीए के संपर्क में हैं तो उन्होंने दावा किया कि एनडीए के भी कई विधायक हमारे संपर्क में हैं। खेल बराबरी का चल रहा है।
सम्राट चौधरी ने दिखाया विक्ट्री साइन
इसी बीच बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी विक्ट्री साइन दिखाते हुए विधानसभा पहुंचे, जिससे सत्ताधारी खेमे का आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। सबसे पहले एनडीए की वरिष्ठ विधायक वोट डालने पहुंचीं, वहीं चनपटिया से राजद विधायक अनिता देवी ने भी अपना मताधिकार का इस्तेमाल किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार भी मतदान प्रक्रिया के लिए सदन पहुंच चुके हैं।
पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट