Bihar Politics: तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर बड़ा हमला, डिप्टी सीएम को बताया 'गंदा मुंह वाला' उपमुख्यमंत्री, ये क्या बोल गए...
Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर हमला बोला है। साथ ही उन्होंने उपमुख्यमंत्री को गंदा मुंह वाला डिप्टी सीएम बोल दिया है।

Bihar Politics: बिहार में आपराधिक घटनाएं चरम पर है। आम तो आम अब खास लोगों भी अपराधियों के निशाने पर है। पुलिस लगातार इन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कह रही है लेकिन इसके बावजूद पुलिस के हाथ खाली ही रह रहे हैं और अपराधी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने बाज नहीं आ रहे हैं। विपक्ष इन मामलों को लेकर लगातार हमलावर है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अक्सर सोशल मीडिया पर ट्विट कर आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार को घेरते हैं। तेजस्वी दावा करते हैं कि बिहार के अचेत मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को इन घटनाओं की भनक भी नहीं है। एक बार फिर तेजस्वी यादव ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी ने बीते दिनों में हुई बड़ी आपराधिक घटनाओं का ब्यौरा पेश कर नीतीश सरकार को घेरा है।
तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर ट्विट कर लिखा कि, "𝟓𝟎𝟎𝟎 ईसा पूर्व बिहार में व्याप्त जंगलराज की आज के ही दिन की चंद बड़ी आपराधिक घटनाएं, जदयू 𝐌𝐋𝐀 पन्ना लाल पटेल के भांजा कौशल सिंह की गोली मारकर हत्या!, केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम माँझी की नातिन की गोली मारकर हत्या!, बीजेपी सांसद (𝐌𝐏) जनार्दन सिग्रीवाल और जिलाधिकारी (𝐈𝐀𝐒) पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला! बिहार सरकार में वर्तमान मंत्री, 𝐌𝐋𝐀 एवं पूर्व 𝐃𝐲 𝐂𝐌 श्रीमती रेणु देवी का दिनदहाड़े मोबाइल और पर्स चोरी! कुछ दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री नित्यानंद के भांजे की गोली मारकर हत्या की गयी थी। कुछ दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी के मामा को भी गोली मारी थी। महिला अधिकारी पर कार्यालय में हमला! विभिन्न जिलों में विभिन्न पुलिस टीमों पर हमला! और बकौल बिहार पुलिस तनिष्क ज्वेलरी शोरूम से 𝟐𝟓 करोड़ के गहने लूटने वालों से गंगा पार करते वक्त दूसरे लूटेरों ने लूट की। लूटेरों से भी लूट? गज़ब!"
सरकार का इकबाल खत्म
नेता प्रतिपक्ष ने आगे लिखा कि, "सरकार का इकबाल खत्म होने पर ही अपराधियों का इस कदर हौसला बढ़ता है। उपरोक्त घटनाओं में आप अपराधियों की हिम्मत और हौसला देखिए। 𝐒𝐞𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝(चयनित) मीडिया, संभ्रांत वर्ग और बुद्धिजीवी लोग इसे विधि व्यवस्था की समस्या कतई नहीं कहेंगे। क्या इन लोगों को ध्वस्त विधि व्यवस्था में संपन्न ऐसी बेकाबू आपराधिक घटनाएँ भी राज्यहित में मंगलकारी प्रतीत होती है? 𝐍𝐃𝐀 के घटक दल क्या इन घटनाओं को 𝐂𝐞𝐥𝐞𝐛𝐫𝐚𝐭𝐨𝐫𝐲 𝐟𝐢𝐫𝐢𝐧𝐠(हर्ष फायरिंग) मान रहे हैं जो मुँह में दही जमा कर बैठे है?"।
गंदा मुंह वाला उपमुख्यमंत्री, अचेत मुख्यमंत्री
तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि, हर बात में जाति ढूँढने वाले बिहार के एक 𝐅𝐨𝐮𝐥 𝐦𝐨𝐮𝐭𝐡𝐞𝐝 (गंदा मुँह वाला) उपमुख्यमंत्री को इन अपराधों सहित सभी आपराधिक वारदातों और अपराधियों की भी जाति बता देनी चाहिए ताकि प्रदेशवासियों को भी यथास्थिति की जानकारी रहे। मैं पूर्ण रूप से आश्वस्त हूँ कि बिहार के अचेत मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री को तो इन घटनाओं की जानकारी भी नहीं होगी इसलिए सरकार में कोई भी व्यक्ति प्रदेश में व्याप्त अराजक स्थिति, बेलगाम अपराध व अनियंत्रित भ्रष्टाचार पर आधिकारिक बयान नहीं दे सकता।