Bihar Politics - कांग्रेस ने तेजस्वी की माइ बहिन योजना को किया हाईजैक, चुनाव जीतने के बाद हर माह 2500 देने का ऐलान

Bihar Politics - महागठबंधन को दो प्रमुख पार्टियों ने एक ही चुनावी योजना को लांच कर दिया है। दोनों पार्टियों ने बिहार की महिलाओं को हर माह 2500 देने की घोषणा की है।

Bihar Politics - कांग्रेस ने तेजस्वी की माइ बहिन योजना  को क

Patna - महागठबंधन की दो प्रमुख पार्टियों राजद और कांग्रेस कई बार साथ आने के दावे  करती है। लेकिन हर बार कुछ  ऐसा  हो जाता है   तो दोनों पार्टियों के बीच की दूरियां उभरकर सामने आ जाती है। राजद के कई मुद्दे को कांग्रेस लगातार हाईजैक करती जा रही है। जिसमें ताजा मामला तेजस्वी यादव  के माई बहिन मान सम्मान योजना है। 

कुछ महीने पहले तेजस्वी यादव ने बिहार की महिलाओं को हर महीने 2500 देने के लिए इस योजना की घोषणा की थी। तेजस्वी ने घोषणा की थी कि बिहार में उनकी सरकार बनती है तो यह योजना लागू की जाएगी।

अब कांग्रेस ने तेजस्वी की योजना में सेंधमारी कर दी है। कांग्रेस ने आज नई  योजना की शुरूआत की  है। जिसमें माई बहिन मान योजना नाम दिया गया है। कांग्रेस की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने आज योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महागठबंधन की सरकार बनते ही बिहार में हमारी सरकार हर महीने 2500 रुपए दी जाएगी। 

राजद के प्लान से मिलता जुलता नाम

हैरानी  की बात  यह है कि कांग्रेस ने अपनी योजना का नाम राजद की माई बहिन मान योजना का नाम भी कॉपी  कर लिया है। पार्टी ने इसे महागठबंधन की  योजना बताया है। लेकिन, पोस्टरों में सिर्फ कांग्रेस  नेताओं  की तस्वीरें   ही  नजर आ रही  है। 

कैसा है कांग्रेस माई बहिन मान योजना

कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बुधवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा और प्रदेश अध्यक्ष नें 'माई बहिन मान योजना' कैंपेन की औपचारिक शुरुआत की। इसका विधिवत पोस्टर भी आज जारी किया गया।

अलका लांबा ने कहा कि इस राज्य स्तरीय कैंपेन के तहत कांग्रेस राज्य की सभी महिलाओं से गारंटी फॉर्म भरवायेगी और बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद हर जरूरतमंद महिला के खाते में हर महीने 2500 रुपये की सम्मान राशि सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी।

मिस्ड कॉल से होगा रजिस्ट्रेशन

इस अभियान से जुड़ने के लिये कांग्रेस संगठन नें एक मिस्ड कॉल नंबर 8800023525 भी जारी किया है जिसके तहत महिलाओं को पंजीकरण करना होगा। इस नंबर पर मिस्ड कॉल करके भी इस योजना से जुड़ा जा सकता है।

पहले भी तेजस्वी के प्लान में सेंधमारी

यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस  ने तेजस्वी के प्लान में सेंधमारी की है। तेजस्वी और राजद की राजनीति दलित और पिछड़ों  पर आधारित  है।  लेकिन, कांग्रेस ने इसमें सेंध लगाने की कोशिश की। राहुल गांधी ने बिहार दौरे में दलितों   के हक की बात की।  फिर अब नालंदा में दलित  सम्मेलन करने  जा रहे हैं। 

इसी तरह जातीय गणना  को तेजस्वी  अपनी   सबसे बड़ी उपलब्धि बताते थे, लेकिन राहुल गांधी ने बिहार के जातीय  गणना की रिपोर्ट को ही गलत बता दिया।  वहीं पार्टी के नेता बैठक में जरुर साथ  नजर  आते हैं. लेकिन उनमें वैसी नजदीकी  नहीं  दिखती, जो पहले  नजर आती  थी।