Bihar Politics : गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सुदृढ़ हुई देश की आंतरिक सुरक्षा, नक्सली हिंसा में आई भारी कमी: डॉ. संतोष कुमार सुमन
Bihar Politics : बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने कहा की गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश की आंतरिक सुरक्षा सुदृढ़ हुई है. इसकी वजह से ही नक्सली हिंसा में कमी आई है......पढ़िए आगे
PATNA : बिहार सरकार के मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन ने कहा की देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किया है। विगत वर्षों में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हिंसक घटनाओं में स्पष्ट कमी आई है, जो सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति, सशक्त नीति और प्रभावी कार्ययोजना का परिणाम है।
उन्होंने कहा की एनडीए सरकार ने यह सिद्ध किया है कि सुरक्षा और विकास एक-दूसरे के पूरक हैं। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार के क्षेत्र में किए गए व्यापक कार्यों ने प्रभावित क्षेत्रों में न केवल विकास को गति दी है, बल्कि आमजन के जीवन में विश्वास और स्थिरता भी स्थापित की है।
सुमन ने कहा की कांग्रेस सहित कुछ राजनीतिक दल तथ्यों की अनदेखी कर भ्रामक प्रचार करने का प्रयास कर रहे हैं, किंतु वास्तविकता यह है कि केंद्र सरकार ने संवाद, विकास तथा आवश्यकतानुसार कठोर कार्रवाई—इन सभी उपायों का संतुलित रूप से प्रयोग किया है। गृहमंत्री ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि है तथा इसके साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा की हमारा स्पष्ट मत है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नीतियाँ देश को शांति, स्थायित्व एवं समग्र विकास की दिशा में अग्रसर कर रही हैं। देश की जनता का बढ़ता विश्वास इस बात का प्रमाण है कि सरकार सही दिशा में कार्य कर रही है।