Bihar Police - हर्ष फायरिंग होगा मंहगा, बिहार पुलिस ने बना लिया खतरनाक प्लान, शादी समारोहों में गन शॉट करना हो जाएगा मुश्किल

Bihar Police - हर्ष फायरिंग का शौक रखना अब हथियार का लाइसेंस रखनेवाले लोगों को महंगा पड़ेगा। पुलिस विभाग ने इसको लेकर बड़ी योजना बनाई है।

Bihar Police - हर्ष फायरिंग होगा मंहगा, बिहार पुलिस ने बना ल

Patna - हथियार के लाइसेंस को लेकर नियम में बदलाव किया जा रहा है। अभी स्थिति यह है कि लाइसेंस मिलने   के बाद हर साल 200 गोलियां दी जाती है। उन्होंने 315 बोर की एक गोली 175-200 रुपए के दर से बेची जाती है। अब इसमें बदलाव करने की तैयारी है। जहां लाइसेंस लेनेवालों को साल में सिर्फ 50 गोलियां दी जाएगी। जिसमें पहली  बार में सिर्फ 25 गोली दी जाएगी। इन गोलियों के इस्तेमाल के बाद जब उनका खोखा दिखाएंगे तो फिर 25 गोली दी जाएगी।

 साथ ही इसकी कीमत बढ़ाकर 1000 रुपए किया जाएगा। गोली महंगी तो हर्ष फायरिंग की घटना में भी कमी आएगी। पुलिस मुख्यालय ने बताया कि सभी जिलों को इसके लिए निर्देश दिया गया है। 

रद्द होंगे  लाइसेंस

एडीजी ने बताया कि बीएसएफ की टीम ने पिछले कुछ  महीने में बिहार के  सभी दुकानों की जांच की है। जिन्हें लाइसेंस जारी किया गया है। इसमें 30 दुकानें ऐसी मिली हैं, जो  ज्यादातर बंद   रहती  है। अब इन दुकानों का लाइसेंस रद्द किया जाएगा।

इसी तरह   हमलोगों ने निर्णय लिया है कि बुजुर्गों के हथियार लाइसेंस को रद्द किया जाएगा। विभाग का मानना है  कि वह ऐसी स्थिति में नहीं हैं कि हथियार संभाल सकें।

निडाल पोर्टल पर अपलोड होगा नाम

पुलिस मुख्यालय एडीजी ने बताया कि सभा लाइसेंस हथियारों के लिए निडाल पोर्टल शुरू किया गया है। जहां हथियारों की पूरी जानकारी दर्ज की जा रही है। साथ ही एक यूनिक कोड भी होगा। हमारी कोशिश है कि अगले तीन महीने में सभी हथियारों का वेरिफिकेशन   कराकर उसकी जानकारी निडाल पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाए। इसके अलावा एक बड़ा बदलाव यह भी हुआ है कि अब तीन की जगह सिर्फ   दो हथियार के लाइसेंस दिए जाएंगे।