Bihar News: एक झटके में बुझ गया घर का चिराग, दो सगे भाइयों की मौत से मातम, परिजनों में मचा कोहराम
Bihar News: राजधानी पटना में बड़ा हादसा हुआ है। जहां दो सगे भाइयों की बाढ़ के पानी मे डूबने से मौत हो गई । दोनों भाई बीते दिन से लापता थे वहीं आज शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Bihar News: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक ही परिवार के दो सगे भाइयों की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गयी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों में मातम पसरा हुआ है। दोनों भाइयों के शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई बीते दिन से लापता थे। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
दो सगे भाईयों की मौत
दरअसल, पूरा मामला दिदारगंज थाना क्षेत्र के महमदपुर का है। जहां खेत के चारों तरफ बाढ़ का पानी जमा हुआ है उसी बाढ़ के पानी में दो सगे भाई डूबे हुए मिले। सोनावा पंचायत के ज्ञानचक गांव के रहने वाले हरिद्वार सिंह के दो बेटे युवराज और बिराज कल दोपहर से ही लापता थे जिसकी खोजबीन परिजनों के द्वारा की जा रही थी। काफी खोजबीन के बाद परिजन थक हारकर घर बैठ गए। वहीं आज जब सुबह हुई तो ग्रामीणों ने एक युवक का शव खेत में तैरते देखा जिसके बाद खबर आग की तरह फैल गयी।
परिवार को बुझा चिराग
लोगों का जमाबड़ा लगना शुरू हो गया इतने में लोगों ने देखा कि दूसरा भाई का भी शव इसी जगह है। तब क्या था गांव में कोहराम मच गया। इसकी खबर परिजनों को दी गयी जिसके बाद युवक के माता पिता भी मौके पर पहुँच गए। जिनका रो रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी जिसके बाद थानाध्यक्ष रणवीर कुमार भी घटनास्थल पर पहुँच गए।
परिजनों में मचा कोहराम
थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने कहा कि दो सगे भाई कल से लापता थे। जिसकी मौत डूबने से हो गयी है। आगे की कार्रवाई जारी है। वहीं सोनावा पंचायत के अबधेश सिंह से बताया कि पीड़ित हरिद्वार सिंह से दो ही पुत्र थे जिनकी डूबने से आज मौत हो गई। दोनों मृतक का उम्र लगभग 14 से 16 के आसपास था। इस असामयिक मौत से उस घर का चिराग आज बुझ गया। पूरे गांव में गम का माहौल है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग भी की है।
पटना से रजनीश की रिपोर्ट