Patna News - पटना में गंगा स्नान के दौरान दो किशोर डूबे, SDRF की टीम तलाश में जुटी, परिवार में पसरा मातम

Patna News - पटना में गंगा नदी में स्नान करने गए दो किशोर डूब गए। जिसके बाद घाट पर हड़कंप मच गया। वहीं एसडीआरएफ की मदद से उनकी तलाश में जुटी है।

Patna News - पटना में गंगा स्नान के दौरान दो किशोर डूबे, SDR

Patnacity - सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के घघा घाट पर गंगा स्नान के दौरान दो किशोर डूब गया है।बताया जाता है कि घघा घाट मुहल्ला निवासी मुन्ना राय का पुत्र  आयुष कुमार और संजय महतो का पुत्र सुजल दोस्तों के साथ स्नान कर रहा था। इसी दौरान दोनों डूब गये।

 किशोर के डूबने की घटना से गंगा तट पर कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही घघा घाट मुहल्ला मे रहने वाले परिवार घाट पर पहुंचा। इसी बीच पुलिस को सूचना दी गयी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गोताखोर राजेंद्र साहनी और आशुतोष साहनी के साथ एसडीआरएफ की टीम खोजबीन कर रही है। दोनो किशोर लापता है। गंगा तट पर लोगो की भीड़ जुटी हुई है

Report - rajnish