LATEST NEWS

Bihar Politics: ये सब फालतु बात...तेजस्वी यादव के 17 महीने वाले दावे पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, खूब सुनाया

Bihar Politics: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सासंद उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। पढ़िए उन्होंने क्या है...

Upendra Kushwaha
Upendra Kushwaha big statement- फोटो : reporter

Bihar Politics:  राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने राहुल गांधी के पटना दौरे पर कहा कि यह चुनावी वर्ष है। सभी दलों के नेता आते रहते हैं। वे अपने कार्यक्रम के तहत आ रहे हैं, यह अच्छी बात है। बता दें कि आज राहुल गांधी पटना में हैं।  पटना पहुंचते ही राहुल गांधी सबसे पहले कांग्रेस नेता शकील अहमद खान से मिले और उनके पुत्र के आकस्मिक निधन पर शोक जताया। जिसके बाद वो कार्यक्रम में शामिल हुए।

 तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल से शिकायत करने पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह फालतू बात है। उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। बिहार में कानून व्यवस्था बनी हुई है और अगर कोई घटना होती भी है, तो पुलिस किस तरह काम करती है, यह देखा जा सकता है।

 नियुक्ति पत्र संबंधी दावे पर प्रतिक्रिया

तेजस्वी यादव द्वारा यह कहे जाने पर कि जो नियुक्ति पत्र बंट रहे हैं, वह उनकी पहल का नतीजा है, इस पर कुशवाहा ने कहा कि इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता और इनका कोई मतलब नहीं है। दरअसस, तेजस्वी यादव आए दिन दावा करते हैं कि 17 महीने में जो उन्होंने नौकरियां प्रकियाधीन की थी उसी को अब दी जा रही है। 

दिल्ली चुनाव पर बयान

दिल्ली में हो रही वोटिंग पर उन्होंने कहा कि जनता जिसे चाहती है, उसे अपना राजा बनाएगी। नतीजे आने के बाद ही सब कुछ स्पष्ट होगा। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। 70 सीटों पर वोटिंग प्रकिया जारी है। 8 फरवरी को मतगणना होगी।     

पीएम मोदी पर बयान

वहीं प्रधानमंत्री के महाकुंभ में स्नान पर उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है। सभी को जाना चाहिए, आस्था की बात है। जो जाना चाहते हैं, वे जाएं। प्रधानमंत्री गए हैं, यह भी अच्छी बात है। मालूम हो कि आज पीएम मोदी प्रयाग राज पहुंचे जहां उन्होंने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। पीएम मोदी ने महाकुंभ मेले का दौरा भी किया। 

पटना से अभिजीत की रिपोर्ट

Editor's Picks