Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी के आप्त सचिव बने उत्कर्ष किशोर, मंत्रिमंडल सचिवालय ने जारी की अधिसूचना

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी के आप्त सचि उत्कर्ष किशोर को बनाया गया है। इसको लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है।

मदन सहनी
उत्कर्ष किशोर बने आप्त सचिव - फोटो : social media

Bihar Politics: बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी के आप्त सचिव (वाह्य) के रूप में उत्कर्ष किशोर की नियुक्ति कर दी गई है। मंत्रिमंडल सचिवालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि यह नियुक्ति 20 नवंबर 2025 से प्रभावी होगी। बता दें कि मदन सहनी के पद को छोड़ते ही इनकी सेवा समाप्त हो जाएगी। 

कौन हैं उत्कर्ष किशोर

उत्कर्ष किशोर पूर्व में भी मंत्री मदन सहनी के आप्त सचिव रह चुके हैं। वे दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और बिहार के चर्चित संस्थान ‘टीम यूके’ के संस्थापक भी हैं। उत्कर्ष, पूर्व आईएएस अधिकारी स्व. श्याम किशोर के पुत्र हैं।

मंत्री पद छोड़ते ही खत्म हो जाएगी सेवा 

जारी अधिसूचना के अनुसार, यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी प्रकृति की है और मंत्री के पद छोड़ने या आप्त सचिव पद से मुक्त किए जाने पर उनकी सेवाएं स्वतः समाप्त हो जाएंगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर यह नियुक्ति बिना किसी पूर्व सूचना के भी समाप्त की जा सकती है।