विजय चौधरी और विजेंद्र यादव बने बिहार उप मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल में मिली नम्बर 2 की कुर्सी

 Deputy Chief Minister of Bihar
Deputy Chief Minister of Bihar- फोटो : news4nation

Deputy Chief Minister of Bihar : बिहार में बनी पहली भाजपा सरकार में जदयू कोटे से विजय चौधरी और विजेंद्र यादव को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है. दोनों को बुधवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने  लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसके पहले उन्होंने सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई.


कौन हैं विजय चौधरी

विजय चौधरी का जन्म 8 जनवरी 1957 को समस्तीपुर जिले में हुआ,   राजनीतिक विरासत अपने पिता जगदीश प्रसाद चौधरी से मिली, जो खुद एक प्रभावशाली राजनीतिक शख्सियत थे। भूमिहार जाति से आने वे विजय चौधरी ने Patna University से इतिहास में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के बाद कुछ समय तक State Bank of India में नौकरी भी की, लेकिन पारिवारिक पृष्ठभूमि और राजनीति के प्रति झुकाव ने इन्हें सार्वजनिक जीवन की ओर खींच लिया।


 पिता के निधन के बाद इन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा और दलसिंहसराय विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर अपनी पहचान बनाई। लगातार तीन बार विधायक चुने जाने गए। शुरुआती दौर में ये कांग्रेस से जुड़े रहे, लेकिन 2005 में जेडीयू में शामिल होने का फैसला इनके करियर का बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। पार्टी के प्रवक्ता से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक की जिम्मेदारी संभाली। 2010 में सरायरंजन सीट से जीत दर्ज कर इन्होंने अपनी पकड़ और मजबूत की। वे लगातार चुनाव जीत रहे हैं। इनकी प्रशासनिक छवि साफ-सुथरी और संतुलित मानी जाती है। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के करीबी सहयोगियों में इनकी गिनती होती रही है। अब राज्य की नई सियासी परिस्थितियों में इन्हें उप मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली है, जिससे उनकी राजनीतिक भूमिका और भी अहम हो गई है।


कौन हैं विजेंद्र यादव

कोसी क्षेत्र की राजनीति में ‘चाणक्य’ के नाम से पहचाने जाने वाले विजेंद्र प्रसाद यादव 79 वर्ष की उम्र में भी सक्रिय और प्रभावशाली नेता बने हुए हैं। साल 1990 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे यादव ने अपने लंबे राजनीतिक करियर में मजबूत जनाधार और प्रशासनिक पकड़ का प्रदर्शन किया है। वे शुरुआती दौर से ही बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के करीबी सहयोगी रहे हैं और उनकी टीम के अहम रणनीतिकारों में गिने जाते हैं। सुपौल विधानसभा के लिए विजेंद्र यादव का नाम पर्याय बन चुका है


कोसी इलाके में उनकी पहचान एक विकासवादी नेता के रूप में स्थापित है। सुपौल, सहरसा और मधेपुरा जैसे जिलों में बिजली ढांचे को मजबूत करने के लिए उन्होंने ग्रिड नेटवर्क का विस्तार कराया और नए पावर सब-स्टेशनों की स्थापना कराई। इसके परिणामस्वरूप कभी अंधेरे में डूबा रहने वाला कोसी क्षेत्र आज ऊर्जा के मामले में काफी सशक्त हुआ है।