पटना में लगे 11 सौ होर्डिंग्स में 800 अवैध, राजस्व में हो रहे नुकसान के बाद टूटी सरकार की नींद, डिप्टी सीएम ने दे दिया एक्शन लेने का निर्देश

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कई ज्वलंत मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने पटना में अवैध होर्डिंग और पार्किंग माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत देते हुए उन्हें राजस्व के दायरे में लाने का न

पटना में लगे 11 सौ होर्डिंग्स में 800 अवैध, राजस्व में हो रह
अवैध होर्डिंग्स पर विजय सिन्हा ने दिया एक्शन का आदेश- फोटो : रंजन कुमार

Patna - उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने पटना में अवैध रूप से लगे होर्डिंग और अवैध पार्किंग के मुद्दे पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। उन्होंने बताया कि पटना में 1,000 से अधिक होर्डिंग स्थल हैं, जिनमें से 800 से ज्यादा निजी हैं। उन्होंने विभाग को इन अवैध होर्डिंग को हटाने और अवैध पार्किंग को चिह्नित कर उन्हें राजस्व के दायरे में लाने के निर्देश दिए हैं।

वंदे मातरम और राष्ट्रवाद पर विचार

डिप्टी सीएम ने वंदे मातरम के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि भारत विश्व का इकलौता देश है जिसे हम 'माता' के रूप में पुकारते हैं। उन्होंने विधानसभा के अंदर राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के साथ वंदे मातरम के गायन पर गर्व व्यक्त किया। सिन्हा के अनुसार, वंदे मातरम हमारी स्वतंत्रता की ऊर्जा और राष्ट्रवाद का प्रतीक है और हर भारतीय को इसे गाना चाहिए।

राजद और कांग्रेस की मानसिकता पर प्रहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ राजद (RJD) द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय सिन्हा ने इसे राजद की "हताशा और निराशा" बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने राजद के 'जंगलराज' और उनके नकारात्मक 'भावकाल' को पूरी तरह से नकार दिया है।

जनादेश का सम्मान करने की सलाह

विजया सिन्हा ने विपक्षी दलों, विशेषकर राजद और कांग्रेस को सलाह दी कि वे लोकतंत्र के जनादेश का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताया है, इसलिए विपक्ष को अपनी भाषा और व्यवहार में सुधार करना चाहिए।

भ्रष्टाचार के खिलाफ शून्य सहिष्णुता

अवैध धंधों में लगे लोगों को चेतावनी देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ऐसे तत्वों को चिह्नित कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग के राजस्व को नुकसान पहुँचाने वाले और अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

रिपोर्ट - रंजन कुमार