Bihar Weather: उत्तर बिहार में 25 जनवरी को मौसम ठंडा और शुष्क बना रहेगा। दक्षिण बिहार में सुबह के समय घना कोहरा और ठंडी हवाओं के कारण ठंड अधिक महसूस होगी। पटना में हल्की धूप निकलने से कुछ राहत मिलने की संभावना है। पूरे बिहार में बारिश की कोई संभावना नहीं है, और मौसम सामान्य तौर पर सर्द रहेगा।
मौसम विभाग की जानकारी
पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान और मध्यप्रदेश के आसपास चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। इसके प्रभाव से बिहार में सर्द पछुआ हवाओं का प्रवाह जारी है, जिससे सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। बिहार के अधिकांश हिस्सों में कोहरे के साथ बादलों की हलचल बनी रहेगी।
शनिवार को तापमान में बदलाव
25 जनवरी, शनिवार को बिहार में अधिकतम तापमान बढ़ सकता है, लेकिन पछुआ हवाओं के प्रभाव से दो दिनों बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है। उत्तर बिहार के कई जिलों, जैसे मोतिहारी, में शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रहेगी। गया में अति घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि नवादा, जमुई, बांका और भागलपुर में घना कोहरा रहेगा। पटना और आसपास के इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरे के बीच हल्की धूप से कुछ राहत मिल सकती है।
तापमान पूर्वानुमान
शनिवार को पटना समेत 17 जिलों में अधिकतम तापमान और 23 जिलों में न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है।
उत्तर बिहार पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण में
अधिकतम तापमान: 18-20 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस रहा।
दक्षिण बिहार पटना, गया, नालंदा में अधिकतम तापमान: 20-22 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे बिहार में मौसम शुष्क रहेगा, और न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है