Tej Pratap Yadav Love Story: तेज प्रताप यादव की गर्लफ्रेंड अनुष्का से कैसे हुई मुलाकात? क्या है मालदीव से जुड़ा स्पेशल कनेक्शन, जानें हर जरूरी बात
Tej Pratap Yadav Love Story: मालदीव ट्रिप के दौरान तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव संग 12 साल पुराने रिश्ते का खुलासा किया। जानें इस प्रेम कहानी से जुड़े राजनीतिक विवाद और सोशल मीडिया की प्रतिक्रिया।

Tej Pratap Yadav Love Story: बिहार के पूर्व मंत्री और RJD विधायक तेज प्रताप यादव, ने मालदीव में ध्यान मुद्रा में बैठे हुए एक वीडियो पोस्ट किया और फिर फेसबुक पर अपने 12 साल पुराने प्रेम संबंध का खुलासा कर दिया। उन्होंने बताया कि वे अनुष्का यादव से पिछले एक दशक से अधिक समय से प्रेम करते हैं और अब उन्होंने इस रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने का साहस किया है।
उनकी यह पोस्ट सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। खासकर तब जब ये खबर आई कि अनुष्का यादव का भाई पहले RJD के युवा विंग में था और पार्टी से निष्कासन के बाद अब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से जुड़ चुका है।
अनुष्का यादव राजनीति से जुड़ी लेकिन पर्दे के पीछे
हालांकि तेज प्रताप ने अनुष्का की निजी जानकारी को उजागर नहीं किया, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया विश्लेषण से पता चला है कि अनुष्का बिहार की ही रहने वाली हैं। उनका भाई पहले राजद के युवा विंग में था। वर्तमान में वह लोजपा (रामविलास) में सक्रिय हैयही वह राजनीतिक समीकरण था जहां तेज प्रताप और अनुष्का की मुलाकात हुई और दोनों करीब आए। यह रिश्ता भले ही निजी था, लेकिन अब इसका प्रभाव सार्वजनिक और राजनीतिक रूप से स्पष्ट हो रहा है।
मालदीव ट्रिप और ध्यान की तलाश
तेज प्रताप यादव ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मालदीव की तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जहाँ वे ध्यान की मुद्रा में दिख रहे थे। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा शांति जीवन में बहुत जरूरी है। इसके बिना जीवन में अफरातफरी मच जाती है।"
विपक्ष का हमला और समर्थन की राजनीति
तेज प्रताप के रिश्ते के खुलासे पर भाजपा और जदयू ने तीखी प्रतिक्रियाएं दीं। भाजपा प्रवक्ता अनामिका पासवान और जदयू की अंजूम आरा ने ऐश्वर्या राय के मुद्दे को उठाते हुए पूछा कि तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या की जिंदगी बर्बाद क्यों की गई? अब उनका क्या होगा?”वहीं कांग्रेस प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन ने इस मामले को पूरी तरह से निजी बताते हुए कहा कि राजनीति को निजी जीवन से जोड़ना सही नहीं है। यह व्यक्तिगत निर्णय है और उसका सम्मान होना चाहिए।”
सामाजिक और पारिवारिक आयाम
तेज प्रताप यादव लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के पुत्र हैं। ऐसे में उनका कोई भी निजी कदम भी सार्वजनिक बहस का विषय बन जाता है। 2018 में उन्होंने ऐश्वर्या राय से विवाह किया था, जो बाद में विवाद और तलाक की ओर गया। उस प्रकरण के बाद अनुष्का यादव के साथ उनका रिश्ता उनके जीवन का नया अध्याय माना जा रहा है।