Tej pratap Yadav News: आखिर राहुल गांधी से इतने खफा क्यों हैं तेज प्रताप यादव? दे दी खुली चुनौती, आइए पटना देख लेते हैं...

Tej pratap Yadav News: तेज प्रताप यादव राहुल गांधी को लेकर लगातार तीखी बयानबाजी करते रहते हैं। इसी बीच तेजप्रताप ने अपनी नाराजगी के कारणों का खुलासा करते हुए राहुल गांधी को चुनौती दे दी है।

तेज प्रताप यादव
तेज प्रताप यादव ने खोला राज - फोटो : social media

Tej pratap Yadav News: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव अक्सर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से खफा-खफा रहते हैं। तेज प्रताप राहुल गांधी पर तीखी बयानबाजी भी करते हैं। तेज प्रताप ने तो हाल ही ये भी दावा किया था कि राहुल गांधी महात्मा गांधी का अपमान करते हैं और केवल सरनेम लगा लेने से कोई गांधी नहीं हो जाता है। ऐसे में अब सवाल खड़ा होता है कि आखिर तेज प्रताप यादव राहुल गांधी से इतने खफा क्यों हैं? राहुल गांधी की कौन सी बात तेज प्रताप को चुभ गई है जो तेज प्रताप इतने बिफरे हुए हैं। तो इस बात का खुलासा खुद तेज प्रताप ने ही कर दी है। 

राहुल पर भड़के तेज प्रताप 

दरअसल, तेज प्रताप एक पॉडकास्ट में तमाम मुद्दों पर बातचीत किए। राजनीतिक, पारिवारिक, पार्टी सहित तमाम मुद्दों पर उनसे सवाल किया गया जिसका जवाब उन्होंने सीधे तौर पर दिया। इसी बीच जब उनसे पूछा गया कि आप प्रियंका गांधी को राहुल गांधी से बेहतर मानते हैं ऐसा क्यों? तो तेजप्रताप ने कहा कि वो बेहतर हैं तो कहते हैं उनमें इंदिरा गांधी की झलक दिखती है। राहुल गांधी को उनसे सीखना चाहिए। बिहार विधानसभा में हुए चुनाव प्रचार को लेकर तेज प्रताप ने कहा कि, हां बुलेट चला रहे थे और पॉल्यूशन कर रहे थे।

राहुल गांधी को दिया खुली चैलेंज 

तेज प्रताप ने थोड़े कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि, भीड़ में बुलेट चला रहे थे और समझ रहे थे कि उनसे बड़ा कोई बाइकर ही नहीं है, आए हमसे रेस लगाए ना तो उनको समझ आ जाएगा। तेज प्रताप ने कहा कि आइए राहुल गांधी जी मेरा सुपर बाइक रेडी है, आप भी अपना फटफटिया ले आइए। उन्होंने कहा कि हम तो ओपेन चॉलेंज करते हैं आइए, बिगुल फूंका गया रेस चालू हो..पटना की सड़कों पर...अपना फटफटिया लेकर मेरी भी सुपर बाइक रेडी है। एक्सेप्ट कर के आए पटना। 

राहुल गांधी से क्यों खफा हैं तेज प्रताप ?

जिसके बाद तेज प्रताप यादव ने अपनी तकलीफ साझा करते हुए कहा कि, राहुल गांधी ने उनका बहुत अपमान किया है। उन्होंने एक घटना की जिक्र करते हुए कहा कि, वो स्टेज पर एक बार गए थे जहां कई नेता थे, राहुल गांधी सब से हाथ मिला रहे थे। वहीं जब तेजप्रताप उनसे हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे किए तो राहुल गांधी उन्हें नजरअंदाज कर अपने हाथ को पीछे कर वहां से चले गए। उन्होंने कहा कि, तब भी हम समझ गए की ये खिसके हुए हैं। तेज प्रताप ने कहा कि, राहुल गांधी पश्चिमी सभ्यता को बढ़ावा दिए हैं। प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं और जीन्स टी-शर्ट में घूम रहे हैं।