Bihar Politics: BJP के ये तीन बड़े नेता इस दिन आ रहे हैं बिहार, विधानसभा चुनाव के पहले बड़े कार्यक्रम में होंगे शामिल, सियासी हलचल तेज

34Bihar Politics: बीजेपी के तीन बड़े नेता जल्द ही बिहार आने वाले हैं। तीनों नेताओं के आगमन को लेकर तैयारी की जा रही है। इन नेताओं के कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं।

बीजेपी
BJP leaders Visit Bihar- फोटो : social media

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले सभी पार्टियों की ओर से तैयारियों शुरु कर दी गई है। सभी पार्टी अपने अपने स्तर से तैयारी में जुटे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी पार्टी को मजबूत कर रहे हैं तो वहीं एनडीए की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही बिहार भाजपा ने मंगलवार से संविधान गौरव अभियान की भी शुरुआत की है। इस अभियान का आयोजन राज्य के बेतिया, अरवल समेत करीब आधा दर्जन जिलों में हुआ। यह कार्यक्रम एक साल तक पूरे बिहार में चलेगा, जिसमें पांच बड़े सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

गृह मंत्री सहित दिग्गज नेताओं की संभावित भागीदारी

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन सम्मेलनों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जैसे वरिष्ठ नेता भी शामिल हो सकते हैं। पार्टी स्तर पर इन नेताओं के कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। जल्द ही पार्टी की ओर से इन नेताओं के आगमन की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। फिलहाल इन नेताओं के कार्यक्रम के लिए शेड्यूल की तैयारी की जा रही है। 

संविधान और डॉ. आंबेडकर के सम्मान का प्रचार

इस अभियान के संयोजक और पूर्व विधायक प्रेमरंजन पटेल तथा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्रभात मालाकार ने बताया कि भाजपा और मोदी सरकार द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर को दिए गए सम्मान और संविधान के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को जनता तक पहुंचाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। 21 से 25 जनवरी तक पूरे बिहार में विभिन्न स्थानों पर संविधान गौरव अभियान के तहत कार्यक्रम और जनसभाएं आयोजित की जा रही हैं।

Nsmch
NIHER

कार्यक्रम का विस्तृत विवरण

इस कार्यक्रम के तहत आज यानी 22 जनवरी को गोपालगंज में सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 23 जनवरी को मोतिहारी में सभा, 24 जनवरी को रक्सौल में तो 25 जनवरी को सीतामढ़ी में सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जहानाबाद में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य शामिल होंगे। अन्य जिलों के कार्यक्रम की तिथियां जल्द ही तय की जाएंगी।

प्रमुख नेताओं की उपस्थिति

इन सम्मेलनों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, राज्य और केंद्र सरकार के मंत्री, विधायक, विधान पार्षद सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। यह अभियान डॉ. आंबेडकर की विचारधारा और संविधान के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को उजागर करने के साथ-साथ पार्टी के सामाजिक आधार को मजबूत करने का प्रयास है।