बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar News: गिरिराज सिंह की यात्रा के बीच हिन्दू स्वाभिमान यात्रा के संयोजक छाया तिवारी को मिली जान से मारने की धमकी, पहले की गाली गलौज फिर..

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह हिन्दू स्वाभिमान यात्रा पर हैं। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार हिन्दू स्वाभिमान यात्रा के संयोजक छाया तिवारी को जान से मारने की धमकी मिली है।

Hindu Swabhiman Yatra

Bihar News: बिहार के कटिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां हिन्दू स्वाभिमान यात्रा के संयोजक छाया तिवारी को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी अनुसार फेसबुक और फोन करके आरोपी ने पहले गाली गलौज किया जिसके बाद जान से मारने की धमकी दी। वहीं कार्यक्रम के बाद छाया तिवारी ने थाने में मामला दर्ज़ करवाया। इस मामले में छाया तिवारी ने कहा कि, फेसबुक पर उन्हें कहा गया कि, हिन्दूस्तान मेरा है तुम्हारा नहीं.. फिर किसी अजीत पौदार ने उन्हें फोन कर कहा कि, हम गिरिराज सिंह के शुभचिंतक बोल रहे हैं। आरोपी ने पूछा कि यह कार्यक्रम किस लिए हो रहा है। जिसके बाद छाया तिवारी ने कार्यक्रम की जानकारी दी। जिसके बाद आरोपी ने गिरिराज सिंह की यात्रा का समर्थन किया। 

वहीं इसके बाद आरोपी ने कहा कि, ये सभी उत्पाद पीएम मोदी के कारण हो रहा है। पीएम मोदी केवल बड़े बड़े लोगों से बात करते हैं। छोटे लोगों को पहचानते भी नहीं है। उनके कारण ही देश में बवाल हो रहा है। वहीं इस मामले में छाया तिवारी ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हिन्दू स्वाभिमान यात्रा पर हैं। बीते 18 अक्टूबर से केंद्रीय कंपड़ा मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने भागलपुर से हिंदू स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान वो कटिहार पहुंचे। जहां विधान पार्षद अशोक अग्रवाल व जनसंख्या नियंत्रण फाउंडेशन के महिला विंग के प्रदेश अध्यक्ष छाया तिवारी सहित कई स्थानीय नेताओं ने केंद्रीय मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।


वहीं इसी कार्यक्रम के दौरान महिला विंग के प्रदेश अध्यक्ष छाया तिवारी और हिन्दू स्वाभिमान यात्रा के संयोजक छाया तिवारी को जान से मारने की धमकी मिली है। पहले छाया तिवारी को फेसबुक अकाउंट्स से धमकी मिली। जिसके बाद आरोपियों ने फोन कर उन्हें जान से मारने की धमकी  दी। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।  

कटिहार में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि वह हिंदू एवं सनातन धर्म के लोगों को जागृत करने आये है। हिंदू स्वाभिमान यात्रा के उद्देश्य के बारे में उन्होंने कहा कि हिंदू को जगाने तथा उसे एकजुट करने के उद्देश्य यह यात्रा निकाली जा रही है। जब तक हिंदू व सनातनी एकजुट रहेंगे। तभी भारत का लोकतंत्र मजबूत रहेगा। बता दें कि, गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को भागलपुर से शुरुआत की थी, जो कटिहार, पूर्णिया और अररिया के रास्ते 22 अक्तूबर को किशनगंज पहुंचकर समाप्त होगी।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट

Editor's Picks