Bihar politics: अमित शाह के सीमांचल दौरे से निकले सियासी संकेत,एमएलए विजय खेमका ने कहा- कुछ बड़ा होगा

Bihar politics: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक को लेकर पूर्णिया के सदर विधायक विजय खेमका ने अहम प्रतिक्रिया दी है।...

Amit Shah Seemanchal Visit Sparks Big Hints
अमित शाह के सीमांचल दौरे से निकले सियासी संकेत- फोटो : reporter

Bihar politics: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक को लेकर पूर्णिया के सदर विधायक विजय खेमका ने अहम प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की “कमिटेड सरकार” है और जब-जब गृह मंत्री तथा प्रधानमंत्री सीमांचल आते हैं, तब कोई न कोई बड़ा निर्णय होता है।

विधायक ने कहा कि गृह मंत्री ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि सीमांचल में घुसपैठ की समस्या को समाप्त करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उनके मुताबिक, अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें देश से बाहर किया जाएगा।

हालांकि बैठक में किन-किन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, इस पर उन्होंने कुछ भी बताने से परहेज किया। फिर भी उन्होंने संकेत दिया कि सीमा सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा और घुसपैठ पर “करारा प्रहार” देखने को मिल सकता है।

सीमांचल क्षेत्र में इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजरें केंद्र सरकार के आगामी कदमों पर टिकी हैं।

रिपोर्ट- अंकित कुमार