Bihar Pension News: बिहार के 1.09 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में धनवर्षा! CM सम्राट चौधरी ने भेजे 1205 करोड़ रुपये, जानिए किसे मिलेी पेंशन और किसकी अटक गई रकम!
Bihar Pension News: बिहार में पेंशनधारियों के लिए आज का दिन बड़ी राहत और खुशखबरी लेकर आया है।...
Bihar Pension News: बिहार में पेंशनधारियों के लिए आज का दिन बड़ी राहत और खुशखबरी लेकर आया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यभर के करीब 1 करोड़ 9 लाख पेंशनधारियों के बैंक खातों में डीबीटीके माध्यम से 1205 करोड़ रुपये की राशि भेजी है। सरकार के इस बड़े कदम से लाखों बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों को आर्थिक सहारा मिलने वाला है। लंबे समय से पेंशन की आस लगाए बैठे लाभार्थियों के लिए यह खबर किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है।
पूर्णिया के 3.30 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंचे 34 करोड़!
राज्यव्यापी पेंशन भुगतान अभियान के तहत पूर्णिया जिले के लाभार्थियों को भी बड़ी राहत मिली है। जिले के करीब 3 लाख 30 हजार पेंशनधारियों के बैंक खातों में लगभग 34 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई है। इस मौके पर पूर्णिया स्थित एनआईसी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के साथ कई महिला और पुरुष पेंशनधारी भी मौजूद रहे।
20 हजार नए पेंशनधारियों का जुड़ा नाम, लाभार्थियों की बढ़ी तादाद
जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने बताया कि इस बार जिले में करीब 20 हजार नए पेंशनधारियों के नाम जोड़े गए हैं। इससे सरकारी पेंशन योजना का लाभ पाने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। नए लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण भी कराया जा रहा है, ताकि पात्र लोगों को नियमित रूप से पेंशन की रकम मिलती रहे।
सावधान! ये गलती हुई तो अटक सकती है आपकी पेंशन!
डीएम अंशुल कुमार ने पेंशनधारियों से खास अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों के खाते में पेंशन की राशि नहीं पहुंच रही है, वे जल्द से जल्द अपना आधार सीडिंग और जीवन प्रमाणीकरण का काम पूरा करवा लें। इन प्रक्रियाओं के पूरा होने से पेंशन भुगतान में आने वाली परेशानियों को दूर करने में मदद मिलेगी।सरकारी पेंशन पर निर्भर बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए आधार सीडिंग और जीवन प्रमाणीकरण बेहद अहम है। ऐसे में लाभार्थियों को अपनी बैंक और पेंशन संबंधी जानकारी दुरुस्त रखनी चाहिए।
रिपोर्ट- अंकित कुमार