Bihar Politics: भरे मंच पर सीएम नीतीश के सामने फूट-फूटकर रोने लगी लेशी सिंह! जानिए ऐसा क्या कहा कि मुख्यमंत्री भी हुए भावुक
Bihar Politics: भरे मंच पर अचानक मंत्री लेशी सिंह रोने लगी। लेशी सिंह सीएम नीतीश के द्वारा किए गए कामों को गिना रही थी अपनी बातों को रखते हुए अचानक वो रोने लगी....
Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर चर्चा तेज है। इसी बीच सीएम नीतीश समृद्धि यात्रा पर हैं। सीएम नीतीश आज समृद्धि यात्रा के तहत पूर्णिया में हैं। जहां उन्होंने पूर्णिया के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई मंत्रियों ने भी सभा को संबोधित किया। इसी दौरान लेशी सिंह अचानक भरे मंच से भावुक हो गई। जदयू कोटे से मंत्री लेशी सिंह सभा को संबोधित कर रही थी और सीएम नीतीश की उपलब्धियों को गिना रही थी। इस दौरान वो अपने पुराने दिन को याद करते हुए भावुक हो गई।
लेशी सिंह हुई भावुक
लेशी सिंह ने कहा कि उनके क्षेत्र में नीतीश कुमार के नेतृत्व में व्यापक विकास कार्य हुए हैं और आज बढ़ता हुआ बिहार तथा विकसित होता पूर्णिया इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिहार को भय और अराजकता से बाहर निकालकर विकास की राह पर खड़ा करने का काम किया है। लेशी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने हर क्षेत्र में विकास किया, लेकिन सबसे बड़ा काम महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किया गया। कई योजनाओं को लागू कर आधी आबादी को आगे बढ़ने का अवसर दिया गया।
महिलाओं के लिए किया काम
उन्होंने कहा कि 2005 में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद ही बिहार में महिलाओं को वास्तविक आज़ादी और अवसर मिला। उन्होंने बताया कि पंचायत और नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर नेतृत्व करने का मौका दिया गया। इसके साथ ही सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया, जिससे बड़ी संख्या में महिलाएं रोजगार से जुड़ीं।
फूट-फूट कर रोने लगी लेशी सिंह
लेशी सिंह ने कहा कि जीविका योजना के माध्यम से करीब 1 करोड़ 45 लाख महिलाएं (जीविका दीदी) आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। सरकार ने आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक स्तर पर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई कार्यक्रम और योजनाएं लागू की हैं उन्होंने कहा कि ऐसे नेता के नेतृत्व में काम करना उनके लिए गर्व की बात है। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने साधारण परिवार की महिलाओं को भी आगे बढ़ने का अवसर दिया है। अपने व्यक्तिगत अनुभव का जिक्र करते हुए लेशी सिंह ने कहा कि जब उनके परिवार पर कठिन समय आया तो मुख्यमंत्री उनके परिवार के लिए ढाल बनकर खड़े रहे, जिसके लिए वह उनका आभार व्यक्त करती हैं।