Bihar News : पूर्णिया में वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डांसर के साथ कट्टा लहराने वाला युवक को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

Bihar News : पूर्णिया जिले में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक अश्लील वीडियो के मामले में पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Bihar News : पूर्णिया में वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस की बड
हथियार लहराना पड़ा महंगा - फोटो : ANKIT

PURNEA : पूर्णिया में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक अश्लील वीडियो के मामले में पूर्णिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। वायरल वीडियो में कुछ युवक डांसर के साथ स्टेज पर अश्लील गाने पर डांस करते और एक युवक हाथ में देसी कट्टा लहराते हुए दिखाई दे रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर पुलिस ने वीडियो का सत्यापन कर कार्रवाई शुरू की। 

इसी क्रम में बनमनखी थाना पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा भी बरामद किया है। मामला पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक डांसर के साथ स्टेज पर अश्लील गाने पर डांस करता दिखाई दे रहा था। इसी दौरान एक युवक हाथ में देसी कट्टा लेकर लहराता नजर आया। वीडियो वायरल होने के बाद पूर्णिया पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच शुरू की। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर वीडियो का सत्यापन कराया गया। इसके बाद बनमनखी थाना में कांड संख्या 318/26, दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 323, 296, 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)/ए/35 के तहत कार्रवाई की गई है।

मामले में आरोपी की गिरफ्तारी और अवैध हथियार की बरामदगी के लिए बनमनखी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए बनमनखी थाना क्षेत्र के धीमा वार्ड नंबर 20 निवासी सुदर्शन कुमार, पिता मंदन सिंह उर्फ दिदाकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा भी बरामद किया है। 

पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। साथ ही आरोपियों के आपराधिक इतिहास का भी पता लगाया जा रहा है। पूर्णिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर मामले का सत्यापन कर त्वरित कार्रवाई की गई है। पुलिस अवैध हथियारों के इस्तेमाल और इस तरह की घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

अंकित की रिपोर्ट