Bihar news - कांग्रेस पार्टी के नेता हिमांशु कुमार का निधन, राहुल गांधी सहित प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार व वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक
Bihar News - बिहार कांग्रेस के लिए शनिवार का दिन दुखवाला रहा। पार्टी के उत्तर बिहार किसान कांग्रेस के अध्यक्ष हिमाशु कुमार का निधन हो गया। उनके निधन पर राहुल गांधी ने शोक जाहिर किया और इसे पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

Patna - कांग्रेस पार्टी के नेता एवं उत्तर बिहार किसान कांग्रेस के अध्यक्ष हिमांशु कुमार का आज असामयिक निधन हो गया। उनके निधन पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व देश के विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गहरी संवेदना जताई है और उनके पुत्र को ढांढ़स बढ़ाया है। राहुल गांधी ने अपने शोक संदेश में कहा है कि हिमांशु कुमार जिम्मेदार और मेहनती इंसान थे जो हमेशा संगठन और समाज के भलाई के लिए काम करते रहें। विशेष रूप से किसानों और मजदूरों की बेहतरी के लिए उन्होंने जो योगदान दिया है उसे हमेश सम्मान के साथ याद किया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा कि वे आजीवन किसानों के उत्थान के लिए उन्होंने कार्य किया और लगातार विभिन्न मंचों पर और पार्टी फोरम में उनके हक की आवाज उठाते रहें। उनके निधन से हमने एक क्रांतिकारी नेता खो दिया है। पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़ चढकर उन्होंने सदैव हिस्सा लिया करते थे। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।
बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, डा. शकील अहमद खान, डा. मदन मोहन झा, डॉ शकील अहमद , मोतीलाल शर्मा, कृपानाथ पाठक, प्रेमचन्द्र मिश्रा, राजेश राठौड़, अजय चौधरी, डा. हरखू झा, भावना झा, डॉ स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय ने हिमांशु कुमार के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।