Bihar news - सपनों का आशियाना बनाने के साथ हजारों लोगों को रोजगार दे रहा पनोरमा ग्रुप, स्थापना दिवस पर एमडी संजीव मिश्रा ने की बड़ी घोषणा
Bihar news - बिहार के बड़े रियल स्टेट कंपनी में शामिल पनोरमा ग्रुप आज अपना 10वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर कंपनी की तरफ से कई घोषणाएं की गई।

Patna - बिहार के सबसे बड़े रियल स्टेट कंपनियों में शामिल पनोरमा ग्रुप आज अपना दसंवा वार्षिकोत्सव मना रहा है। इस मौके पर कंपनी के एमडी संजीव मिश्रा ने कहा कि उनकी कंपनी न सिर्फ लोगों के सपनों का घर बना रही है। बल्कि रोजगार भी दे रही है।
संजीव मिश्रा ने बताया कि पूर्णिया में पैनोरमा ग्रुप का पूर्णिया शहर में दस प्रोजेक्ट चला रहा है और सभी प्रोजेक्ट में लोग अपने सपनों का आशियाना खरीद रहे हैं। इसी पनोरमा ग्रुप के द्वारा दसवां वार्षिकोत्सव आज 1 सितंबर धूमधाम से मना रहा है।
इस उत्सव को लेकर पैनोरमा ग्रुप के सीएमडी संजीव मिश्रा ने बताया कि पनोरमा ग्रुप सभी वर्ग के लोगों को ध्यान रखते हुए आशियाना का निर्माण कर रही ताकि हर व्यक्ति अपने सपनों का आशियाना सहज ले सके
हर जिले में खोली गई शाखा
वहीं उन्होंने कहा कि हम संकल्पित है कि कैसे हम ज्यादा से ज्यादा लोगो को रोजगार दे। उन्होंने बताया कि हर जिले में शाखा खोली गई है जिससे किसी को कोई परेशानी नही हो इसके साथ ही पनोरमा ग्रुप अन्य कई तरह की एक्टिविटी करती है कई तरह की प्रतियोगिता भी का भी आयोजन करती है।
रिपोर्ट - अंकित कुमार झा