CBSE Class 12th result 2025 : विद्या विहार आवासीय विद्यालय पूर्णिया के छात्र-छात्राओं ने CBSE 12 वीं की परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन, स्कूल के निदेशक और प्राचार्य ने की उज्जवल भविष्य की कामना

CBSE Class 12th result 2025 : विद्या विहार आवासीय विद्यालय पूर्णिया के छात्र-छात्राओं ने 12 वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है. स्कूल के निदेशक और प्राचार्य ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी है......पढ़िए आगे

CBSE Class 12th result 2025 : विद्या विहार आवासीय विद्यालय प
छात्र-छात्राओं ने फहराया परचम - फोटो : SOCIAL MEDIA

PURNEA : विद्या विहार आवासीय विद्यालय, पूर्णिया ने कक्षा 12वीं की CBSE AISSCE परीक्षा 2025 में अपने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की औपचारिक घोषणा करते हुए गर्व और उल्लास के साथ इसे संस्थान के लिए एक गौरवशाली क्षण बताया। विद्यालय ने न केवल शत-प्रतिशत आवासीय विद्यार्थियों के साथ परीक्षा में भाग लिया, बल्कि अपने सशक्त अकादमिक वातावरण और अनुशासित प्रणाली से उल्लेखनीय परिणाम हासिल किए। इस परीक्षा में कुल 52 परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 49 है। इस तरह  विद्यालय का समग्र औसत प्रतिशत 73.21 है। यह परिणाम विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, समर्पित शिक्षकों, अनुशासित जीवनशैली और छात्र-शिक्षक संवाद का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इस परीक्षा में भास्कर कुमार आर्य ने 91.2%, नैंसी ने 89%, राघव मिश्रा ने 84.8%, सौरभ कुमार ने 84%, आयुष्का परी 83.8%, परमजीत सिंह 83.2%, अर्नव आनंद 82.6% (सभी पीसीएम) अंक प्राप्त किया है। वहीँ शबाब अनवर 81.4%, सोनम शांडिल्य 80.6%, शाही फातेमा ने 80.2% (सभी पीसीबी) अंक प्राप्त किया है। उधर सुमित भास्कर 83.8%, सुकृति प्रिया 83.2%, ऋतु राज 83% और शिव शंभू ने 83% (वाणिज्य) अंक प्राप्त किया है। 

विशेष उपलब्धि – पेंटिंग विषय:

इस वर्ष पेंटिंग विषय में 9 छात्रों ने 100 में से पूर्ण 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय की रचनात्मक शिक्षा प्रणाली को प्रमाणित किया। यह उपलब्धि छात्रों की कल्पनाशीलता, तकनीकी कौशल और शिक्षक मार्गदर्शन का अद्वितीय संगम है।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से संदेश:

विद्यालय के चेयरमैन प्रोफेसर रत्नेश्वर मिश्र, सचिव राजेश चंद्र मिश्रा, निदेशक रंजीत पाल, एवं प्राचार्य  निखिल रंजन ने इन उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा की यह सफलता हमारे छात्रों की कठिन परिश्रम, अनुशासन, और हमारे शिक्षक समुदाय की अटूट प्रतिबद्धता का परिणाम है। विद्या विहार हमेशा से सर्वांगीण विकास और मूल्य आधारित शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इन परिणामों ने हमारी शिक्षण पद्धति को और अधिक प्रामाणिक और प्रभावशाली बना दिया है।

Nsmch
NIHER

भविष्य की ओर दृष्टि:

विद्या विहार आवासीय विद्यालय न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता, बल्कि नैतिक मूल्यों, सांस्कृतिक समृद्धि और राष्ट्र निर्माण के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में विश्वास रखता है। इन उपलब्धियों से प्रेरित होकर विद्यालय आगे भी छात्रों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करता रहेगा।