Bihar News: महिला शक्ति का संदेश, पूर्णिया में महिला दिवस पर निकली जागरूकता रैली, एसपी ने दिखाई हरी झंडी
Bihar News: पूर्णिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण और जागरूकता को लेकर एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। ..
Bihar News: पूर्णिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण और जागरूकता को लेकर एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। शहर के फणीश्वर नाथ रेणु थाना परिसर से निकली इस जागरूकता रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं और छात्राओं ने हिस्सा लिया और समाज में समान अधिकार और सम्मान का संदेश दिया।
यह कार्यक्रम कनीज फातिमा वुमेंस टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज की ओर से आयोजित किया गया था। रैली के दौरान महिलाओं ने शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा से जुड़े नारों के साथ शहर में जागरूकता फैलाने का काम किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत मौजूद रहीं। उनके साथ विभा कुमारी (मेयर, पूर्णिया नगर निगम) और पल्लवी गुप्ता (उपमेयर) भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।एसपी स्वीटी सेहरावत ने हरी झंडी दिखाकर और गुब्बारे उड़ाकर इस जागरूकता रैली को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला पुलिस प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पुलिस का प्रयास है कि समाज में ऐसा माहौल बने जहां महिलाएं बिना किसी डर के अपने सपनों को साकार कर सकें।
वहीं उपमेयर पल्लवी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और समाज के विकास में उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।
नगर निगम की मेयर विभा कुमारी ने भी इस मौके पर महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि महिलाओं को जीवन के हर क्षेत्र में समान अवसर और अधिकार मिलने चाहिए। तभी वे अपनी मंजिल हासिल कर सकती हैं और समाज को नई दिशा दे सकती हैं।
इस जागरूकता रैली ने शहर में महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश दिया और महिलाओं के अधिकारों को लेकर लोगों को जागरूक करने की दिशा में अहम पहल साबित हुई।
रिपोर्ट- अंकित कुमार