चाची का 'डार्क सीक्रेट' या भतीजे की करतूत? रेप के आरोप के बाद युवक ने खाया जहर, पूर्णिया में हड़कंप

बिहार के पूर्णियां जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में 45 वर्षीय महिला द्वारा रेप का आरोप लगाए जाने के बाद 22 वर्षीय युवक ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. युवक की हालत गंभीर है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

young man consumed poison after being accused of rape in Pur
चाची का 'डार्क सीक्रेट' या भतीजे की करतूत? रेप के आरोप के बाद युवक ने खाया जहर, पूर्णिया में हड़कंप- फोटो : news 4 nation

बिहार के पूर्णिया जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ 45 वर्षीय चाची द्वारा बलात्कार का आरोप लगाए जाने से आहत 22 वर्षीय भतीजे ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की। युवक को गंभीर स्थिति में पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस घटना ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया है, जहाँ एक तरफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज है, तो दूसरी तरफ आरोपी युवक का परिवार इसे साजिश करार दे रहा है।

घटनाक्रम और महिला के आरोप

पीड़ित महिला का दावा है कि जब वह मक्का के खेत में काम कर रही थी, तब युवक ने जबरदस्ती उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला और उसके पति ने इस मामले में मीरगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की। जैसे ही पुलिस युवक के घर पहुँची, वह बदनामी और परिवार के डर से घबरा गया और कीटनाशक पी लिया।

युवक का खुलासा: 'डार्क सीक्रेट' बना विवाद की वजह

अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे युवक ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए गंभीर खुलासे किए हैं। युवक का कहना है कि उसने अपनी चाची को किसी दूसरे पुरुष के साथ खेत में संदिग्ध अवस्था में देख लिया था। उसका दावा है कि उसका 'डार्क सीक्रेट' बाहर न आए, इसलिए चाची ने बचने के लिए पहले ही उस पर झूठा आरोप मढ़ दिया। युवक ने बताया कि वह पुलिस की कार्रवाई से ज्यादा अपने भाइयों की मार और लोक-लाज के डर से टूट गया था।

पुलिस जांच और परिजनों के सवाल

इस मामले में पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। युवक के भाई का आरोप है कि पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश करने के बजाय परिवार के अन्य सदस्यों को घंटों थाने में बैठाए रखा। अब यह मामला पूरी तरह उलझ गया है कि सत्य महिला के आरोपों में है या युवक के दावों में। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि वैज्ञानिक जांच और साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी।