Bihar Crime News:बिहार में दिनदहाड़े लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

N4N डेस्क: बिहार के पूर्णिया में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीनने के दौरान हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार का घायल कर दिया। फायरिंग के बाद बदमाश भाग निकले। गोली युवक के पेट को छूती निकल गई है। उसका इलाज जीएमसीएच में चल रहा है। घटना मरंगा थाना के हरदा पुल के समीप शिव मंदिर से सटे मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। घायल युवके की पहचान मरंगा थाना के मिल्की शेरशाहवादी टोले के मो मनीर के रूप में हुई है। बदमाशों में एक की पहचान कर ली गई है। वह घायल युवक के टोले के समीप का रहने वाला बताया जा रहा है।
घायल युवक की पहचान मरंगा थाना क्षेत्र के शेरसाहवादी टोला मिल्की निवासी मोहम्मद अख्तर के 18 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मनीर के रूप में हुई है। घायल युवक ने बताया कि वह घर से एक किलोमीटर दूर स्तिथ अपना खेत पानी पटाने गया था। दोपहर 12 बजे पानी पटाकर वह अपने दोस्त के साथ पैदल खेत से घर जा रहा था उसकी क्रम में दो बाइक सवार चार बदमाश ने उसे रोका और मोबाइल छीन लिया। मोबाइल छिनतई के बाद बदमाशों ने हथियार निकाला जिसके बाद वह भागने लगा।भागने क्रम में बदमाश ने तीन राउंड फायरिंग की जिसमें से एक गोली उसके कमर को रगड़ते हुए निकल गई। इस घटना के बाद सभी बाइक सवार बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गया।
गोली चलाने के बाद बदमाश युवक से मोबाइल छीनकर भाग निकले। मरंगा के थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया कि गोली चलाने वाले बदमाश की पहचान मरंगा के मिल्की निवासी गोविन्दा के रूप में हुई है। वह पूर्व से आपराधिधिक प्रवृत्ति का रहा है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।