Upendra Kushwaha: सासाराम की विधायक स्नेहलता कुशवाहा ने किया खरना, नहर घाट पर देंगी सूर्य को अर्घ्य

Upendra Kushwaha: सासाराम की विधायक स्नेहलता कुशवाहा इस बार भी छठ व्रत कर रही हैं। उन्होंने लालगंज में खरना का प्रसाद बनाया और नहर घाट पर सूर्य को अर्घ्य देंगी।

Upendra Kushwaha

Upendra Kushwaha: रोहतास में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी और सासाराम की विधायक स्नेहलता कुशवाहा इस बार भी सासाराम में छठ व्रत कर रही हैं। उन्होंने शनिवार को खरना का प्रसाद तैयार किया। रविवार को वह डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी।


लालगंज नहर घाट पर करेंगी छठ पूजा


विधायक स्नेहलता कुशवाहा सासाराम के लालगंज स्थित नहर घाट पर छठ पूजा करेंगी। उन्होंने लालगंज में ही एक निजी परिसर में खरना का प्रसाद बनाया। इस दौरान उनके परिवार के कई सदस्य और पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। छठ पर्व को लेकर विधायक के परिवार में उत्साह का माहौल है। वह हर साल की तरह इस बार भी सासाराम में ही छठ व्रत कर रही हैं।

RANJAN SINGH ROHTAS