BIHAR POLITICS - बिहार कांग्रेस अध्यक्ष पद से अखिलेश सिंह की हुई छुट्टी, जानें किन्हें मिली प्रदेश की कमान

BIHAR POLITICS - कांग्रेस ने बिहार कांग्रेस अध्यक्ष पद से राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह को हटा दिया है. उनकी जगह पार्टी ने एक दलित विधायक को कमान सौंपी गई है। माना जा रहा है कि यह फैसला पार्टी प्रभारी कृष्णा अल्लवारु की मांग पर किया गया है।

BIHAR POLITICS - बिहार कांग्रेस अध्यक्ष पद से अखिलेश सिंह की

PATNA - बिहार कांग्रेस से बड़ी खबर सामने आई है। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष पद से अखिलेश सिंह को हटा दिया गया है। अब राज्यसभा के सांसद अखिलेश सिंह की जगह विधायक राजेश कुमार को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में काग्रेस की तरफ से अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

बता दें कि पिछले कुछ दिन से लगातार अखिलेश सिंह और पार्टी के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के बीच अंदरुनी खिंचातानी की खबरें सामने आ रही थी। अखिलेश सिंह कई मौके पर लालू यादव का समर्थन करते नजर आ रहे थे। जिसके बाद से ही कांग्रेस में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही थी। 

Nsmch

दलित चेहरे को दिया गया मौका

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार विधानसभा चुनाव से लगभग छह महीने पहले यह बदलाव किया है और एक दलित चेहरे पर अपना दांव खेला है। कांग्रेस का यह दांव पार्टी के अकेले चुनाव लड़ने की तरफ भी इशारा करती है। जिस तरह से कन्हैया कुमार की यात्रा को समर्थन मिल रहा है। पार्टी को पूरी उम्मीद है कि दलित चेहरे के सहारे पार्टी बिहार में अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा फिर से हासिल कर सकती है। 

गुटबाजी से दूर रहते हैं राजेश राम

राजेश राम औरंगाबाद के कुटुंबा से दो बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए हैं। साथ ही पार्टी में उनकी स्वच्छ छवि रही है और गुटबाजी की राजनीति से खुद को अलग रखते हैं। यही कारण है कि पार्टी आलाकमान ने उनके नाम पर मुहर लगाई है।