Bihar Crime : बकरी के विवाद में भाई ने भाई पर चलाई गोली, गंभीर रूप से जख्मी हुआ युवक, इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल

SAHARSA : सहरसा के सिलिंदाबाद में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सौतेली मां से पुराने झगड़े के चलते सौतेले भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि गोली चल गई। मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद शमशेर नमाज अदा कर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में उनका सामना सौतेले भाई असलम से हुआ।
बताया जाता है कि करीब छह महीने पहले बकरी को लेकर शमशेर और उनकी सौतेली मां के बीच मनमुटाव हुआ था। उसी रंजिश में असलम और उसके भाई राजा ने शमशेर पर हमला किया।
राजा ने फोन पर असलम को आदेश दिया – “मां नहीं मिली तो शमशेर को ही मार दो”। इसके बाद असलम ने गोली चला दी, जो शमशेर के कंधे में लगी और नीचे की ओर निकल गई। चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक बताई है। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने कहा कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अपराधी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। इस दुख:द घटना पर शोक संवेदनाएं व्यक्त किया है।
राजद अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष तंजीम अहमद एवं बिहार सरकार पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा किया है। कहां एनडीए सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है। महागठबंधन की सरकार में तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनने पर बिहार में सुरक्षा व्यवस्था कायम होगा।
दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट