सहरसा में IIP कार्यकर्ताओं का चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: PM मोदी, अमित शाह और EC का फूंका पुतला
Saharsha : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयोग आयुक्त के विरोध में गुरुवार को पूरे प्रदेश में महागठबंधन की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सहरसा जिले में महागठबंधन समर्थित इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) के कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। पार्टी के संस्थापक एवं विधायक आईपी गुप्ता के निर्देश पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष श्री विद्या शर्मा ने किया। इस दौरान हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक सड़कों पर उतरे।
PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और चुनाव आयोग का फूंका पुतला
प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चुनाव आयोग, केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।
सहरसा में बढ़ी राजनीतिक हलचल
पुतला दहन और नारेबाजी के बाद सहरसा का सियासी पारा चढ़ गया है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग पर निष्पक्षता न बरतने का आरोप लगाते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। हालांकि, पार्टी द्वारा रखी गई प्रमुख मांगों का विस्तृत ब्योरा आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
छोटू सरकार की रिपोर्ट