सहरसा पुलिस को बड़ी सफलता : महज 3 घंटे में हत्या मामले का किया खुलासा, दो मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

सहरसा जिले की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने महज तीन घंटे के अंदर हत्या मामले का खुलासा करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को धर दबोचा है....

सहरसा पुलिस को बड़ी सफलता : महज 3 घंटे में हत्या मामले का कि
सहरसा पुलिस को बड़ी सफलता- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

Saharsa : जिले की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने महज तीन घंटे के अंदर हत्या मामले का खुलासा करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को धर दबोचा है। दरअसल जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र स्थित पश्चिमी बालू टोला (वार्ड नंबर-09) में 10 सितंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे खाना-पीना को लेकर नीतिश महतो और उनके पिता के बीच कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान पड़ोस के मिथुन महतो और उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और गाली-गलौज व धमकी देने लगे। देखते ही देखते बात बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प शुरू हो गई।


अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत, FIR दर्ज 

मारपीट की इस घटना में नीतिश कुमार महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में स्वजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के स्वजन धर्मेंद्र कुमार के फर्द बयान के आधार पर नवहट्टा थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने मामले की कानूनी छानबीन शुरू की।


एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठिततकनीकी अनुसंधान से सफलता 

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) के निर्देश पर एक विशेष अनुसंधान एवं छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचनाओं का सहारा लिया। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर पूरे हत्याकांड का उद्भेदन कर दिया।


बाप-बेटे दोनों मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में 

पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर घटना के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मिथुन कुमार, पिता नूनलाल महतो और नूनलाल महतो, पिता बेचैन महतो के रूप में हुई है। दोनों आरोपी नवहट्टा थाना क्षेत्र के बालू टोला, वार्ड नंबर-09 के ही निवासी बताए गए हैं।


थानाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में हुई पुलिसिया कार्रवाई 

इस सफल और त्वरित कार्रवाई में नवहट्टा थानाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। महज तीन घंटे में हत्या का पर्दाफाश कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली और मुस्तैदी की सराहना की है।


छोटू सरकार की रिपोर्ट