Bihar Police: बिहार पुलिस साइबर ठगी की हुई शिकार ! सहरसा पुलिस ऑफिसियल पेज हुआ हैक, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Bihar Police: बिहार पुलिस साइबर ठगी की शिकार हो गई है। पुलिस की ऑफिसियल पेज साइबर अधिकारियों ने हैक कर लिया। जिसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

बिहार पुलिस
सहरसा पुलिस का आधिकारिक पेज हैक - फोटो : social media

Bihar Police: बिहार सहित पूरे देश में साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन क्या हो जब पुलिस ही साइबर ठगी का शिकार हो जाए। जी हां ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां पुलिस के आधिकारिक पेज को ही साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया और आपत्तिजनक पोस्ट करने लगे। जिसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इस मामले में साइबर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। 

सहरसा पुलिस का आधिकारिक पेज हैक 

दरअसल, मामला सहरसा जिले है। सहरसा पुलिस का आधिकारिक सोशल मीडिया पेज हैक होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नियमित मॉनिटरिंग के दौरान यह संज्ञान में आया कि अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों द्वारा सहरसा पुलिस के आधिकारिक फेसबुक पेज तक अनधिकृत रूप से पहुंच बनाकर एक अवैध और आपत्तिजनक पोस्ट किया गया था।

पुलिस की छवि धूमित करने की कोशिश 

जानकारी मिलते ही सहरसा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पोस्ट को हटा दिया। साथ ही, आधिकारिक फेसबुक पेज को पूरी तरह रिकवर कर पुनः बहाल कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, यह कृत्य सहरसा पुलिस की आधिकारिक सोशल मीडिया नीति का स्पष्ट उल्लंघन है। इसका उद्देश्य पुलिस की छवि को धूमिल करना और सरकारी कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करना प्रतीत होता है।

जांच में जुटी पुलिस 

इस मामले को लेकर साइबर थाना कांड संख्या 06/26, दिनांक 11 जनवरी 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 221, 296, 324(2), 336(4) तथा आईटी एक्ट की धारा 43, 66, 66(C), 66E और 67 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। सहरसा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी भ्रामक या अपुष्ट सोशल मीडिया पोस्ट पर भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।