Bihar News : सहरसा में निगरानी विभाग का बड़ा एक्शन, आवास सहायक मुकुल कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Bihar News : सहरसा के नगर पंचायत सौरबाजार में प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े रिश्वतखोरी के मामले में निगरानी विभाग ने कार्रवाई करते हुए आवास सहायक मुकूल कुमार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : सहरसा में निगरानी विभाग का बड़ा एक्शन, आवास सहा
आवास सहायक गिरफ्तार - फोटो : CHHOTU

SAHARSA : बिहार के सहरसा जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी खबर सामने आई है। नगर पंचायत सौरबाजार में तैनात आवास सहायक मुकुल कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि स्वीकृत कराने और किस्त जारी करने के एवज में आवास सहायक द्वारा लाभुक को लगातार रिश्वत के लिए परेशान किया जा रहा था। इस धांधली से तंग आकर पीड़ित लाभुक ने पूरे मामले की शिकायत निगरानी विभाग (Vigilance Department) से की थी।

शिकायत का सत्यापन कराने के बाद निगरानी विभाग ने एक विशेष टीम का गठन किया और जाल बिछाकर आवास सहायक मुकुल कुमार को रिश्वत की रकम लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया और पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और बेघर परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। ऐसे में योजना का लाभ देने के नाम पर गरीब लाभुकों का शोषण और रिश्वतखोरी सरकारी दावों तथा प्रशासनिक पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

इस कार्रवाई के बाद से ही पूरे सहरसा जिले के प्रशासनिक महकमे और सौरबाजार नगर पंचायत में हड़कंप मच गया है। निगरानी विभाग की इस त्वरित कार्रवाई को इलाके में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा और कड़ा संदेश माना जा रहा है।

छोटू सरकार की रिपोर्ट