Breaking News:रोहतास में महाशिवरात्रि मेले में भगदड़ मची अफरातफरी तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल
Mahashivratri 2025: रोहतास में महाशिवरात्रि को लेकर हो रही पूजा के दौरान मंदिर परिसर के पास दोनों ओर तरफ लगे लोहे के सरिए में करंट के प्रवाह की खबर फैलते ही भगदड़ मच गई
 
                            
                                     महाशिवरात्रि मेले में भगदड़- फोटो : Google
                                
                    N4N डेस्क : बिहार के रोहतास जिले में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित गोडाइला मेले में भगदड़ मच गई। भगदड़ में आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। प्रारंभिक जानकारी में विद्युत स्पर्शाघात की बात कही गई थी, लेकिन प्रशासन ने इसे अफवाह बताया। भगदड़ गेट टूटने के कारण हुई थी। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल तीन महिलाओं को सासाराम रेफर किया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। मुफस्सिल थाना के थानाध्यक्ष समेत पुलिस टीम मेले में तैनात है। प्रशासन ने मेले की सुरक्षा बढ़ा दी है और स्थिति सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
 
                 
                 
                 
                 
                 
                                         
                                         
                             
                             
                     
                     
                     
                    