Bihar Politics: पहले अपने घर में झांकें! बीजेपी MLC निवेदिता सिंह का पप्पू यादव पर करारा हमला, बयान से सियासत में भूचाल

Bihar Politics: बीजेपी की विधान पार्षद निवेदिता सिंह ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के विवादित बयान पर तीखा पलटवार करते हुए उन पर जोरदार हमला बोला है।...

BJP MLC Nivedita Singh Hits Back at Pappu Yadav Sparks Row
“मानसिक संतुलन खत्म”- फोटो : reporter

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में बयानबाज़ी का पारा एक बार फिर चढ़ गया है। बीजेपी की विधान पार्षद निवेदिता सिंह ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के विवादित बयान पर तीखा पलटवार करते हुए उन पर जोरदार हमला बोला है। महिलाओं की राजनीति में भागीदारी को लेकर दिए गए बयान को लेकर अब सियासी जंग खुलकर सामने आ गई है।

निवेदिता सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि “दूसरी महिलाओं पर उंगली उठाने से पहले पप्पू यादव को अपने घर के अंदर झांक लेना चाहिए।” उन्होंने इशारों-इशारों में यह भी याद दिलाया कि उनकी पत्नी खुद एक स्थापित राजनेता हैं, ऐसे में इस तरह का बयान देना पूरी तरह अनुचित और आपत्तिजनक है।

यहीं नहीं, बीजेपी एमएलसी ने पप्पू यादव के बयान को लेकर उनकी मानसिक स्थिति पर भी सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि “आज के समय में उनका मानसिक संतुलन खत्म हो चुका है,” जो इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयानों से साफ झलकता है। निवेदिता सिंह ने आगे कहा कि आज की महिला अब अबला नहीं, बल्कि सशक्त और आत्मनिर्भर है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि आने वाले समय में महिलाएं ऐसे बयानों का मुंहतोड़ जवाब देंगी और समाज में अपनी ताकत और भूमिका को और मजबूती से स्थापित करेंगी।

इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में घमासान और तेज हो गया है। एक तरफ पप्पू यादव अपने बयान पर कायम हैं, तो दूसरी ओर बीजेपी ने इसे महिलाओं के सम्मान से जोड़कर बड़ा मुद्दा बना दिया है। अब देखना होगा कि यह सियासी टकराव आगे किस दिशा में जाता है क्या बयानबाज़ी और तेज होगी या फिर कोई सुलह का रास्ता निकलेगा? फिलहाल, इस जुबानी जंग ने राजनीतिक माहौल को पूरी तरह गरमा दिया है।

रिपोर्ट- सोनू सिंह