Bihar News: 19 साल के लड़के से फोन पर गर्लफ्रेंड कर दी ऐसी बात कि बॉयफ्रेंड ने लगा ली फांसी, मचा कोहराम
Bihar News: बिहार के सासाराम में एक 19 साल के लड़के ने खौफनाक कदम उठा ली। बताया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड से बात करते करते फांसी लगा लिया।

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से बात करते करते फांसी के फंदे से झुल गया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल, मामला रोहतास जिले के सासाराम की है। मृतक का उम्र 19 साल बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार वो अपनी प्रेमिका से बात कर रहा था और अचानक फांसी लगा लिया।
प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम
पूरा मामला रोहतास के तिलौथू थाना क्षेत्र के आजाद बिगहा गांव का है। मृतक की पहचान नवल किशोर महतो के बेटा बिरा कुमार के रुप में हुई है। किशोर ने मुर्गी फार्म में फांसी लगाकार खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर भारी भीड़ उमड़ गई। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिआ।
प्रेमिका से बात करते करते लगाया फांसी
वहीं अब लड़के ने अपनी प्रेमिका से बात करते करते फांसी क्यों लगा ली इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोग कई कयास लगा रहे हैं। हालांकि पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट होगा की घटना के पीछे का कारण क्या है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।