Road Accident In Bihar: सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, काम से लौटने के क्रम में अनियंत्रित टैक्ट्रर ने रौंदा, मचा हड़कंप
Road Accident In Bihar: बिहार में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Road Accident In Bihar: बिहार में सड़क हादसे के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक के बाद के सड़क दुर्घटना में कई लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हुई है। मामला सासाराम के बड्डी थाना क्षेत्र के झंझरा करुप गांव का है। जहां अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से पिता पुत्र की मौत हो गई।
बताया जा रहा है दोनों मृतक सफाई कर्मी थे। वो सासाराम नगर निगम क्षेत्र से सफाई कर अपने गांव चेनारी के खुडूनु कला लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे के शिकार हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को उठाकर अस्पताल लाना चाहा। लेकिन दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में आकर मच गया।
दोनों की पहचान होते ही पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तथा परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बता दें कि निर्मल तथा उसका पुत्र अमरजीत कुमार दोनों नगर निगम क्षेत्र से सफाई काम को निपटाकर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सड़क दुर्घटना में बाप-बेटे की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया।
सासाराम से रंजन की रिपोर्ट