दो गांव के बीच पुरानी रंजिश में चल गई गोलियां, दो को लगी गोली, दोनों गिरफ्तार

दो गांव के बीच पुरानी रंजिश में चल गई गोलियां, दो को लगी गोल

Sasaram - बड़ी खबर सासाराम से है। जहां अकोढीगोला थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव में दो पक्षों में हुए आपसी रंजिश में जमकर फायरिंग हुई। फायरिंग के दौरान दो लोगों को गोली लग गई है। दोनों घायलों को इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। 

रोहतास की एसपी रौशन कुमार ने बताया है कि महुवरी तथा पकड़िया गांव के लोगों के बीच विवाद हो गया था। इन लोगों के बीच पहले से रंजिश चल रहे है। इसी रंजिश में फायरिंग कर दी गई। फायरिंग में सोनू कुमार उर्फ कौशल पासवान तथा राधा पासवान को गोली लगी है।

 इन लोगों ने एक दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग किया है। पुलिस ने गोली लगे दोनों व्यक्ति को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए बनारस भेजा है। 

एसपी का कहना है कि दोनों घायलो को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही विमलेश सिंह नामक एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से तीन पिस्टल, 29 जिंदा कारतूस, 21 देसी पिस्तौल का खोखा, दोनाली कट्टा का दो खोखा, एक देसी कट्टा, जिसका बैरल फटा हुआ है, बरामद हुआ है। अकोढीगोला गोला थाना क्षेत्र में यह वारदात हुई है। पुलिस ने केस संख्या 472 / 2025 दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।