LATEST NEWS

BIHAR NEWS - प्राइवेट क्लिनिक में बंध्याकरण के बाद महिला की हुई मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा, दोषी चिकित्सक को जेल भेजने की मांग

BIHAR NEWS - प्राइवेट क्लिनिक में बंध्याकरण के कुछ घंटे बाद ही महिला की तबीयत खराब हो गई। जब तक इलाज शुरू हुआ, तब तक महिली का मौत हो गई। मामले में आक्रोशित परिजनों ने दोषी डॉक्टर को जेल भेजने की मांग की है।

BIHAR NEWS - प्राइवेट क्लिनिक में बंध्याकरण के बाद महिला की हुई मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा, दोषी चिकित्सक को जेल भेजने की मांग

SASARAM - बंध्याकरण के बाद क्लिनिक से बाहर निकलते ही महिला की तबीयत खराब हो गई। आनन फानन में महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच के बाद महिला को मृत बता दिया गया। घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर दिया। परिजन ऑपरेशन करनेवाले चिकित्सक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। वहीं पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है।

पूरा मामला रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम से जुड़ा है। जहां बौलिया रोड स्थि सूर्या क्लिनिक में नोखा थाना क्षेत्र अमैठी गांव निवासी सोनू शर्मा की पत्नी सोनी शर्मा को बंध्याकरण ऑपरेशन के लिए लाया गया था। ऑपरेशन के बाद चिकित्सक ने छुट्टी दे दिया था। लेकिन क्लिनिक से बाहर निकलते ही उसकी तबीयत खराब होने लगी।

सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

महिला की तबीयत खराब होने के बाद परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चेकअप के बाद सोनी को मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए और ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसकी गिरफ्तार की मांग को लेकर लोगों ने सासाराम शहर के पोस्ट ऑफिस चौक को जाम कर दिया है।


Editor's Picks